{"_id":"5803c20d4f1c1bd875292157","slug":"road-accidents-claimed-the-lives-of-three","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग दुर्घटनाओं ने ली तीन की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मार्ग दुर्घटनाओं ने ली तीन की जान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 16 Oct 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त बोलेरो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में अलग अलग जगहों पर हुए सड़क दुर्घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। भिटरिया बाइपास के निकट फैजाबाद की ओर सरिया लादकर जा रहे एक टेलर ने सामने से आ रहे एक टैंकर में टक्कर मार दी। हादसे में टैंकर के चालक व परिचालक की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं इसी क्षेत्र में एक अन्य हादसे में एक व्यक्ति की जान चली गई। उधर मसौली थाना क्षेत्र के ग्राम शहाबपुर के पास अनुबंधित बस व बोलेरो की भिड़ंत में बहराइच निवासी एक महिला समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।
पहला हादसा रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के भिटरिया के पास हुआ। जहां शनिवार की देर रात बाईपास मार्ग पर दरियाबाद क्रॉसिंग के पास लोहे की सीरिया लाद सड़क किनारे खड़े कंटेनर में सामने से आ रहे एक निजी कंपनी के डीजल लदा टैंकर पीछे से घुस गया।
विज्ञापन
यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि कंटेनर पर लदी सीरिया टैंकर चालक बृजकिशोर (38) पुत्र लालता प्रसाद निवासी जमालपुर कोतवाली नगर जिला औरैय्या, इसी जिले के उसके सहयोगी क्लीनर अंशू सिंह (25) पुत्र हमीर सिंह निवासी सेगनापुर कोतवाली आयना के घुस गई और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं दूसरा हादसा रविवार को करीब चार बजे भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर टडिया गांव के निकट हुआ। यहां पर थाना मवई जिला फैजाबाद अंतर्गत ग्राम नरौली निवासी महताब(32) पुत्र महमूद अपनी बहन को भेजकर वापस अपने घर जा रहा था।
तभी टडिया गांव के पास एक ट्रक ने उसे टक्कर मार दी जिससे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे तत्काल सीएचसी बनीकोडर में भर्ती कराया गया जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। कोतवाल टीपी सिंह का कहना है कि मृतकोें के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं मसौली थाना क्षेत्र के सहावपुर के पास रविवार को एक बोलेरो में रोडवेज की अनुबंधित बस ने टक्कर मार दी। इस हादसे मेें बोलेरो सवार पूनम अग्रवाल(53) व चालक मोनू(23) निवासी गिठूरी बाजार जिला बहराइच गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर भेजवाया है।