फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   reports against including BJP leaders ,10 named and 100 unidentified

भाजपा नेता समेत 10 नामजद व 100 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Tue, 06 Sep 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 06 Sep 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
reports against including BJP leaders ,10 named and 100 unidentified
लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता को जिला अस्पताल में कराया भर्ती - फोटो : अमर उजाला
रामनगर में सोमवार को किसान की हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर प्रदर्शन के दौरान लाठीचार्ज में घायल भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी को मंगलवार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपाइयों ने इस मामले में कार्रवाई के लिए मंगलवार को डीएम को ज्ञापन सौंपा। वहीं प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता समेत 10 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन

बताते चलें कि रामनगर के ग्राम ठठेरपुर अंतर्गत थाना रामनगर निवासी विनोद कुमार वर्मा की हत्या के मामले में आरोपियोें पर कार्रवाई करने के लिए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी के साथ मृतक के परिवारीजनों ने सोमवार को शव रखकर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदर्शन कारियों पर लाठीचार्ज किया था जिसमें करीब एक दर्जन ग्रामीण घायल हुए थे। पुलिस ने मंगलवार को इलाज के लिए रामबाबू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। भाजपा नेता को हिरासत में लेकर आई पुलिस ने मामले में दबाव बढ़ता देख छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामनगर में हुए विवाद व पुलिस लाठीचार्ज के बाद मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल भाजपा जिलाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव के नेतृत्व में डीएम से मिलने गया। अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार सिंह व अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानंजय सिंह से भाजपाइयों ने मृतक किसान विनोद कुमार वर्मा के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व 20 लाख रूपये दिलाने की मांग की।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष राम नरेश रावत ने प्रशासन को आगाह करते हुए कहा कि पुलिस ने भाजपा नेता पर बर्बरता पूर्ण लाठीचार्ज किया है जो निंदनीय है। कहा दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई हो।

उधर जिला अस्पताल में भर्ती भाजपा नेता रामबाबू द्विवेदी ने कहा कि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद सिंह गोप के इशारे पर पुलिस उनकी हत्या करना चाह रही है। भाजपा नेता ने सीएम अखिलेश यादव व राज्यपाल और राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री से न्याय की गुहार लगाने की बात कही है।


चार पुलिसकर्मी भी हुए घायल
पुलिस ने इस मामले में कड़ी कार्रवाई करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता रामबाबू द्विवेदी समेत 10 नामजद व 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन में ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया था जिसमें एसआई जितेंद्र बहादुर सिंह, सुनील, रवींद्र व जितेंद्र पांडेय को भी चोट पहुंची हैं। एसओ रामनगर राजीव कुमार सिंह का कहना है कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। वहीं मृतक किसान के शव का मंगलवार को पुलिस सुरक्षा के बीच अंतिम संस्कार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed