{"_id":"5740aa004f1c1bcc64ac7263","slug":"ration-of-black-market-caught-two-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी का राशन पकड़ा, दो पर केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी का राशन पकड़ा, दो पर केस
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 22 May 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
बाराबंकी में कुर्सी स्थित राशन गोदाम पर कालाबाजारी की शिकायत पर जांच करने पहुंचे उप जिलाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसडीएम फतेहपुर ने एक पिकप पर लादकर कालाबाजारी को ले जाया जा रहा सरकारी राशन गोदाम के बाहर से बरामद किया है। जांच पड़ताल के दौरान गोदाम में 540 बोरा राशन कम पाया गया है। एसडीएम ने गोदाम प्रभारी और चौकीदार को दोषी मानते हुए दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के आदेश दिए हैं।
कुर्सी कस्बे के पास सरकारी राशन का गोदाम है। यहां पर बतौर प्रभारी विपणन निरीक्षक यशवंत राव और चौकीदार गौरी शंकर की तैनाती है। शनिवार को एसडीएम फतेहपुर सुनील कुमार को मुखबिर द्वारा सूचना दी गई कि सरकारी गोदाम से राशन की कालाबाजारी की जा रही है और राशन एक पिकप पर लाद कर ले जाया जा रहा है।
जानकारी मिलते ही एसडीएम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो पाया कि एक पिकप पर 20 बोरी राशन लोड किया जा चुका था और करीब 59 बोरियां लोड करने के लिए गोदाम पर रखी हुई थी। जो कि सभी हाथ से सिली गई बताई जाती हैं।
विज्ञापन
एसडीएम और पुलिस को आता देख पिकप चालक और उसके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति वाहन छोड़ कर मौके से फरार हो गया। गड़बड़ी की आशंका पर एसडीएम ने अभिलेखों की जांच पड़ताल कर गोदाम में लगे बोरों की गिनती कराई तो करीब 540 बोरा राशन कम पाया गया।
मौके पर मौजूद केंद्र प्रभारी कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सके और न ही अभिलेखों में इस राशन को किसे दिया गया है, दिखा सके। जांच पड़ताल के दौरान यह भी पाया गया कि गोदाम पर ताला लगा था और ताला तोडे़ बिना ही राशन को गोदाम से निकालकर पिकप पर लोड किया जा रहा था। जांच पड़ताल के दौरान ब्लॉक प्रमुख निंदूरा चन्द्रशेखर गुप्ता भी मौके पर पहुंच गए थे।