फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Raid on Hospital and shop

हिंद अस्पताल में छापा, मचा हड़कंप

Wed, 10 Jan 2018 11:52 PM IST
Amarujala Bureau
Amarujala Bureau Updated Wed, 10 Jan 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
Raid on Hospital and shop
रूटीन चेकिंग - फोटो : अमर उजाला

सफेदाबाद में स्थित हिन्द अस्पताल में अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब वाणिज्य कर विभाग की एक टीम ने यहां छामा मारा। छापेमारी के दौरान अफरा तफरी मच गई। हालांकि विभागीय टीम द्वारा इस छापेमारी को औपचारिकता भर बताया गया। इसके अलावा इसी टीम ने शहर के पीर बटावन स्थित कमाल हैंडलूम प्रतिष्ठान पर भी छापा मारा जहां दुकान के अभिलेखों में कमियां पाई गईं। टीम ने अभिलेखों को कब्जे में ले लिया। इसपर व्यापार मंडल के लोगों ने कार्रवाई का विरोध भी किया।

विज्ञापन



बुधवार की दोपहर वाणिज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर एसआईबी फैजाबाद मुसाफिर प्रसाद ने अपने कर्मचारियों के साथ अचानक हिन्द अस्पताल में छापेमारी की। इस दौरान उन्हों ने अस्पताल परिसर के सभी यूनिटों की बारीकी से जांच पड़ताल की। विभाग की इस कार्रवाई की सूचना पाते ही हिन्दी अस्पताल प्रशासन के कई जिम्मेदार अधिकारी भी पहुंच गए। करीब एक घंटे तक चले इस छापेमारी के बारे में जब डिप्टी कमिश्नर एसआईबी मुसाफिर प्रसाद से पूछा गया तो उन्होंने  बताया कि यह रुटीन चेकिंग हैं।
विज्ञापन


यहां यह देखा जा रहा है कि अस्पताल में कही सर्विस प्रोवाइडर द्वारा स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया नही कराई जा रही है लेकिन यहां ऐसा कुछ नही मिला है। अस्पताल प्रशासन अपने निजी स्टॉफ से ही कार्य करा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed