फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Provoking public anger against the police

पुलिस के खिलाफ भड़का जनाक्रोश

Wed, 08 Jul 2015 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 08 Jul 2015 11:28 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। कोठी थाने मेें महिला को जिंदा जलाने के विरोध में बुधवार को अलग-अलग संगठनों ने प्रदेश सरकार व पुलिस प्रशासन का पुतला फूंककर धरना प्रदर्शन किया। सभी ने घटना में दोषी पुलिस कर्मियों की गिरफ्तारी व जिले के एसपी को हटाने की मांग की है।

अखिल भारतीय महिला पंचायत संगठन ने किया प्रदर्शन

कोठी थाने मेें हुई वारदात के विरोध में अखिल भारतीय महिला पंचायत के बैनर तले सैकड़ों की संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया। सभी ने मांग करते हुए कहा कि थाने में एक आंगनबाड़ी कार्यकत्री की हत्या हुई उसके बावजूद पुलिस अभी तक हत्यारोपियों को पकड़ नहीं सकी है। सभी ने मांग करते हुए कहा कि पूरे मामले की जांच सीबीआई से कराने के साथ ही मामले में आरोपी एसओ व एसआई की तत्काल गिरफ्तारी की जाए। इस मौके पर संगठन की सह संयोजक शशीकांता, संयोजक रेनू शुक्ला, मीना वर्मा आदि मौजूद रहे। सभी ने अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा है।

विज्ञापन

कांग्रेसियों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को हाईवे पर पुलिस प्रशासन व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेसियों ने मांग करते हुए कहा कि कोठी थाने मेें एक महिला को जिंदा जलाने के आरोपी जल्द से जल्द पकड़े जाए। इनकी मांग है कि जिले में कानून व्यवस्था पटरी से उतर चुकी है और महिलाओं से आए दिन दुष्कर्म व हत्या जैसी वारदातेें हो रही है ऐसे में पुलिस कप्तान अब्दुल हमीद को जिले से हटाया जाए। प्रदर्शनकारियों ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की भी मांग की। इस मौके पर प्रदेश सचिव दीपक सिंह रैकवार, केसी श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष इरफान कुरैशी, जयंत गौतम, मोहम्मद अरशद, अकील अंसारी, दिवाकर आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी को हटाने की मांग को लेकर शिवसेना का प्रदर्शन

कोठी थाने मेें महिला के साथ ही दर्दनाक वारदात के आरोपियों को गिरफ्तार करने व पुलिस अधीक्षक अब्दुल हमीद को जिले से हटाने की मांग को लेकर शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलक्टे्रट का घेराव कर धरना प्रदर्शन किया। संगठन के प्रदेश महामंत्री किशनलाल रावत ने कहा कि सपा सरकार में महिलाओं के साथ सबसे ज्यादा अत्याचार हो रहा है। कहा पीड़ित परिवार को 50 लाख की आर्थिक मदद, एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी, दोषी पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्ती की जाए। कहा मांगे न पूरी हुुई तो 29 जुलाई को कोठी थाने का घेराव होगा। संगठन के सदस्यों ने कहा कि जब तक आरोपी पकड़कर जेल नहीं भेजे जाएंगे तब तक शिवसेना के कार्यकर्ता शांत नहीं बैठेंगे। इस मौके पर जिला प्रभारी मनोज विद्रोही,विजय तिवारी, पवन रावत, लल्लू वर्मा, ननकऊ रावत, कमलेश चौहान आदि मौजूद रहे।

पत्रकारों ने फूंका पुलिस प्रशासन का पुतला

जिले के पत्रकारों ने भी कोठी थाने में एक पत्रकार की मां के साथ हुई वारदात के विरोध में बुधवार को पुलिस प्रशासन का पुतला फूंका। सभी ने मांग करते हुए कहा कि इस वारदात के आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए। इस मौके पर अनुराग मेहरोत्रा, कपिल सिंह, दिनेश, सचिन कुमार, नीरज, रितेश श्रीवास्तव, सुरेंद्र मौर्या आदि पत्रकार मौजूद रहे।

स्नातक बेरोजगार वेलफेयर एसोसिएशन ने दिया धरना

युवा स्नातक बेरोजगार वेलफेयर एसोसिएशन के सदस्यों ने भी बुधवार को कलेक्ट्रेट में धरना दिया। कोठी थाने में महिला के साथ हुई वारदात से आक्रोशित संगठन के सदस्यों ने कहा कि जिले की पुलिस इतनी बेअंदाज हो चुकी है कि उसे आम आदमी से कोई लेना देना नहीं है। कहा पुलिस अधिकारी सिर्फ सत्तापक्ष की ही सुन रहे है उसी का नतीजा है कि थाने में एक महिला को जला दिया गया। सभी ने मामले मेें आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने व एसपी को जिले से हटाने की मांग की। इस मौके पर संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद सिंह, अमित राज, योगेश वर्मा, संदीप कुमार, पंकज, मुकेश, अरुण कुमार, अश्विनी वर्मा आदि मौजूद रहे।

कई संगठनों ने की घटना की निंदा

कोठी थाने में एक महिला को जिंदा जलाने की निंदा हर कोई कर रहा है। जिले के कई संगठनों ने भी इस वारदात के प्रति आक्रोश प्रकट किया है। पीस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को एक बैठक की जिसमें जिलाध्यक्ष मसूद रियाज ने कहा कि मामले के आरोपी जल्द पकड़े जाए। घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग की। सभी ने राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस मौके पर अजय सिंह पटेल, रियाज, फैसल, मौलाना एकलाख आदि मौजूद रहे। वहीं अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा के जिलाध्यक्ष जयरानयन शुक्ला ने कहा कि कोठी थाने में हुई इस वारदात से यह साफ है कि प्रदेश सरकार किस तरह से ब्राम्हणों का अपमान कर रही है। कहा समस्त थाने को बर्खास्त कर उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हो। वहीं हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ताओं ने देवा रोड पर नबैठक कर इस घटना की निंदा की व दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की। इस मौके पर मनीष श्रीवास्तव, अखिलेश शुक्ला, मुकेश सिंह, आरपी सिंह, मयंक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed