फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Procreative woman died from the negligence of doctors

डॉक्टरों की लापरवाही से गई प्रसूता की जान

Wed, 18 May 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 18 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Procreative woman died from the negligence of doctors
पीड़ित परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही ने एक प्रसूता की जान ले ली है। प्रसव के लिए भर्ती कराई गई इस महिला को बेटा होने के बाद बुधवार को उसकी अचानक तबियत बिगड़ी जिस पर डॉक्टरों ने महिला का बेहतर इलाज नहीं किया और उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


मृतका के परिवारीजनोें ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर मेें जमकर हंगामा किया। परिवारीजन महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाए बगैर ही उसे घर लेकर चले गए है। 
विज्ञापन


सूरतगंगज ब्लॉक क्षेत्र के बरैय्या गांव निवासी श्रवण कुमार ने पत्नी सीमा देवी को(25) को प्रसव के लिए 16 मई को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 17 मई को सीमा ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद बुधवार की सुबह अचानक सीमा की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीमा के पति ने अस्पताल के चिकित्सकों को पत्नी की हालत बिगड़ने की सूचना दी लेकिन डॉक्टरोें ने उसे नजरअंदाज कर दिया जिसके चलते सीमा ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक यह जमकर बवाल हुआ जिसके बाद विभाग के अधिकारियोें ने पहुंचकर लोगों को शंात कराया।


मृतका के पति ने डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए डीएम से शिकायत करने की बात कही है। शहर कोतवाली के सिटी चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव को उसके परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही घर लेकर चले गए है। कहा यदि किसी के द्वारा पुलिस से कोई शिकायत की जाएगी तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।

इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी। -डॉ. सतीश चंद्रा, प्रभारी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed