{"_id":"573cb0344f1c1bd61aac72ee","slug":"procreative-woman-died-from-the-negligence-of-doctors","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉक्टरों की लापरवाही से गई प्रसूता की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉक्टरों की लापरवाही से गई प्रसूता की जान
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Wed, 18 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
पीड़ित परिवारीजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला महिला अस्पताल में चिकित्सकों की लापरवाही ने एक प्रसूता की जान ले ली है। प्रसव के लिए भर्ती कराई गई इस महिला को बेटा होने के बाद बुधवार को उसकी अचानक तबियत बिगड़ी जिस पर डॉक्टरों ने महिला का बेहतर इलाज नहीं किया और उसकी मौत हो गई।
मृतका के परिवारीजनोें ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर मेें जमकर हंगामा किया। परिवारीजन महिला के शव का पोस्टमार्टम करवाए बगैर ही उसे घर लेकर चले गए है।
सूरतगंगज ब्लॉक क्षेत्र के बरैय्या गांव निवासी श्रवण कुमार ने पत्नी सीमा देवी को(25) को प्रसव के लिए 16 मई को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। 17 मई को सीमा ने बेटे को जन्म दिया था। इसके बाद बुधवार की सुबह अचानक सीमा की तबियत बिगड़ गई।
विज्ञापन
सीमा के पति ने अस्पताल के चिकित्सकों को पत्नी की हालत बिगड़ने की सूचना दी लेकिन डॉक्टरोें ने उसे नजरअंदाज कर दिया जिसके चलते सीमा ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिवारीजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। करीब दो घंटे तक यह जमकर बवाल हुआ जिसके बाद विभाग के अधिकारियोें ने पहुंचकर लोगों को शंात कराया।
मृतका के पति ने डॉक्टरों पर कार्रवाई करने के लिए डीएम से शिकायत करने की बात कही है। शहर कोतवाली के सिटी चौकी इंचार्ज प्रमोद सिंह ने बताया कि मृतक महिला के शव को उसके परिवारीजन बिना पोस्टमार्टम करवाए ही घर लेकर चले गए है। कहा यदि किसी के द्वारा पुलिस से कोई शिकायत की जाएगी तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।
इस तरह का कोई मामला जानकारी में नहीं है। अगर शिकायत मिलती है तो जांच कराई जाएगी। -डॉ. सतीश चंद्रा, प्रभारी सीएमओ