{"_id":"57e4202d4f1c1b4c4da8233e","slug":"outpost-in-charge-and-the-policeman-scramble","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी इंचार्ज व सिपाही में हाथापाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चौकी इंचार्ज व सिपाही में हाथापाई
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Thu, 22 Sep 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामूली विवाद को लेकर असंद्रा थाना क्षेत्र के दिलावरपुर चौकी में तैनात चौकी इंचार्ज व एक सिपाही में हाथापाई हो गई। जिस दौरान चौकी में यह मामला हुआ उस समय वहां आस पास के लोगों की भीड़ एकत्र हो गई और पुलिस कर्मियों के बीच मारपीट का तमाशा देखने लगी। स्थानीय लोगों की माने तो चौकी प्रभारी ने सिपाही को तमाचा जड़ दिया जिसके बाद यह विवाद बढ़ा। हालांकि मामले की जानकारी के बाद एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर कर दिया है।
थाना असंद्रा के दिलावरपुर चौकी के इंचार्ज अरविंद शर्मा व यहां तैनात सिपाही सौरभ सिंह के बीच बृहस्पतिवार की सुबह मामूली बातों को लेकर विवाद हो गया। स्थानीय लोगों की मानें तो दिन में करीब दस बजे चौकी इंचार्ज अरविंद शर्मा ने सिपाही सौरभ सिंह से बैंक ड्यूटी पर जाने की बात कही।
इस दौरान सिपाही ने कहा कि वह रायफल टांगकर बाइक से अकेले बैंक ड्यूटी नहीं जा सकेगा साथ में एक गार्ड भेज दो। इसी बात के बाद चौकी प्र्रभारी ने सिपाही पर आदेश न मानने का रौब गांठा। इस दौरन सिपाही व चौकी प्रभारी के बीच हुई कहासुनी के बीच हाथापाई भी शुरू हो गई।
विज्ञापन
दोनों ने एक-दूसरे को तमाचा भी मार दिया। सिपाही व चौकी प्रभारी के बीच हुए विवाद के दौरान यहां आस पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जानकारी पर एसपी ने दोनों को लाइन हाजिर करते हुए मामले की जांच शुरू कराई है। एसपी राजू बाबू सिंह ने कहा आपस में भिड़े पुलिस कर्मियों ने अनुशासनहीनता का काम किया है जिससे इनके खिलाफ जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।