फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Orphan girl sent state crèche

लावारिस बालिका को भेजा राजकीय बालगृह

Thu, 17 Dec 2015 10:58 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 10:58 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के ग्राम दांदुपुर में मिली लावारिस अज्ञात बालिका को जिला पंचायत सदस्य रानी कनौजिया ने बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से बृहस्पतिवार को बालिका को बालगृह लखनऊ भेज दिया गया है।
विज्ञापन


इस बालिका को हैदरगढ़ क्षेत्र में औसानेश्वर मंदिर के निकट दो माह पूर्व लावारिस घूमते देखा गया था। जिसके बाद दांदुपुर गांव निवासी देशराज अपने साथ लेकर गए थे और इस बात की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी थी। जानकारी होने पर  बालिका की देखरेख के लिए जिला पंचायत सदस्य रानी कनौजिया ने देशराज व बालिका का अपने यहां रहने का इंतजाम किया था। बृहस्पतिवार को बाल कल्याण समिति ने जिला पंचायत सदस्य और बालिका को बुलाया। कार्रवाई पूरी होने के बाद बालिका को राजकीय बालगृह (बालिका) मोती नगर लखनऊ को भेज दिया है।
विज्ञापन


बालिका की उम्र लगभग 11वर्ष की है, जो सिर्फ बिहार की होना बता रही है। पूर्ण पता न मिलने के कारण बालिका को बालगृह भेज दिया गया है। इस अवसर पर बाल कल्याण समिति के सदस्य, डॉ. सुरेशचंद्र शर्मा, निर्मल अग्रवाल, कोकिला श्रीवास्तव, अंगद सिंह, बाल संरक्षण अधिकारी हरीश मोहन पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed