फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One man died in bus-DCM clash

बस-डीसीएम की भिड़ंत में एक की मौत

Tue, 04 Jul 2017 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 04 Jul 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
One man died in bus-DCM clash
बहराइच से सवारियां लेकर लखनऊ जा रही रोडवेज बस की डीसीएम से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में डीसीएम चालक की मौत हो गई। बस में सवार करीब बीस यात्री घायल हो गए। इनमें पांच यात्री गंभीर हैं।
विज्ञापन


इन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। हादसे के बाद बहराइच मार्ग पर जाम लग गया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रामनगर थाना क्षेत्र में रामपुर खरगी गांव के पास बहराइच हाईवे पर मंगलवार दोपहर लखनऊ की ओर जा रही रोडवेज की एसी बस व डीसीएम में आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन


मार्ग पर दोनों तरफ वाहनों की भीड़ लग गई। इस बीच जपुलिस ने किसी तरह से घायलों को बस से बाहर निकलवाकर सीएचसी व जिला अस्पताल भेजवाया। हादसे में डीसीएम चालक संदीप मौर्या (32) निवासी कस्बा बदोसराय की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि घायलों में बस चालक लवकुश (28) निवासी ग्राम लहबड़पुरवा थाना जहांगीराबाद, बस परिचालक सीताराम गुप्ता (50) निवासी ग्राम बीबीपुर थाना जैदपुर व जकरिया कद्दूस (17) पुत्र महफूज निवासी मोहल्ला केडीसी बहराइच शहर, शिवांस (16) पुत्र नृपेंद्र मिश्रा निवासी मोहल्ला केडीसी बहराइच शहर व दिनेश उपाध्याय (18) निवासी ग्राम रत्नापुर थाना पयागपुर जिला बहराइच को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


बस यात्री कफील खान, सीबा, फैसल,सुनील, अराधना निवासी बहराइच, रज्जन मिश्रा, शिवम मिश्रा निवासी ग्राम कोठीपुरवा कोतवाली नगर बहराइच, दिनेश भीखरगंज बहराइच, जैद हुसैन इनकी पत्नी असीबा व बेटी वजीहा निवासी चांदपुरवा बहराइच व अशोक अग्रवाल निवासी जुबलीगंज बहराइच समेत करीब बीस सवारियों को चोट पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed