{"_id":"599dc64b4f1c1b715f8b45fd","slug":"one-killed-in-tampo-bike-collision-one-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैंपो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टैंपो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, एक घायल
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Aug 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंपो व बाइक की आमने सामने हुई भिड़ंत में जहां एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति घायल हो गया है। हादसे के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम भेजवाया और जाम को खुलवाया।
विज्ञापन
बुधवार की देर शाम नगर कोतवाली क्षेत्र के आलापुर के पास हाईवे पर एक टैंपो व बाइक सवार की आमने सामने टक्कर हो गई। जिससे बाइक सवार एक 35 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर मृत्यु हो गई। जबकि टैंपो में सवार एक 30 वर्षीय युवक घायल हो गया। समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नही हो सकी थी।
विज्ञापन
हादसे के दौरान करीब दस मिनट का जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाते हुए शव को पीएम के लिए भेज दिया। वहीं घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन