फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One dead in road accidents, four injured

सड़क हादसों में एक की मौत, चार घायल

Mon, 21 Dec 2015 10:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 21 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
जिले में सोमवार देर शाम अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में जहां एक युवक की मौत हो गई वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। सभी घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है जिनमें दो की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

पहला सड़क हादसा रामनगर थाना क्षेत्र में कस्बे के समीप गोंडा मार्ग पर करीब साढ़े सात बजे हुआ। यहां एक बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गई। इसके चलते बाइक सवार वेद प्रकाश (32), संजय व विनोद सभी निवासी ग्राम देवकहा मजरे नहामऊ गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


गिरने के बाद संजय और विनोद तो सड़क के किनारे पड़े थे लेकिन वेद प्रकाश सड़क की तरफ पड़ा था। इस दौरान वेदप्रकाश को रौंदता हुआ एक अज्ञात वाहन निकल गया जिसके चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। अन्य दोनों घायलों को इलाज के लिए सीएचसी भेजा गया है। जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों की माने तो हादसे के समय ट्रिपलिंग कर रहा बाइक सवार हेलमेट पहनकर बाइक चला रहे थे। एसओ राजीव कुमार सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं दूसरा सड़क हादसा सफदरगंज थाना क्षेत्र में हुआ। यहां पर चौराहा सफदरगंज के समीप बाइक से जा रहे प्यारेपुर सरैंय्या गांव निवासी शशीकांत यादव व दिलीप को शाम सात बजे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। इस हादसे में घायल दोनों युवकों को पुलिस ने इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से दोनों की हालत नाजुक होने के चलते उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed