फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   One accused caught on Barabanki bus stop

बाराबंकी बस अड्डे पर पकड़ा गया एक आरोपी

Fri, 19 Feb 2016 11:48 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 19 Feb 2016 11:48 PM IST
विज्ञापन
एसटीएफ की एक टीम ने उनके साथी रमेश को बाराबंकी में बस अड्डे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने लूट के 21 लाख रुपये व कुछ जेवर मिले हैं, जो उसने अपने ससुराल जरेली में जमीन में दबा दिए हैं। एसटीएफ व बाराबंकी पुलिस की टीम उसे जरेली ले गई जहां उसने एक खाकी लिफाफे में जमीन में गाड़ी गई यह रकम और जेवर बरामद कर लिया।
विज्ञापन


एडीजी ने बताया कि पिंटू से हुई पूछताछ में पता चला कि उसके फुफेरे भाई मुनीम के पास भी कुछ रुपये हैं। इस पर मुनीम को उसके बाराबंकी के गांव खरिहानी से गिरफ्तार कर उसके पास से साढ़े चार लाख रुपये बरामद कर लिए और घटना में इस्तेमाल हुई एक  बाइक भी बरामद हुई। एडीजी ने बताया कि अब सिर्फ एक और आरोपी बिरजू की गिरफ्तारी शेष है। इसके पास लूट के 50 लाख रुपये होने की सूचना है। उसकी तलाश की जा रही है। एसएसपी एसटीएफ ने बताया कि बिरजू के बारे में कुछ सूचना मिली है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन



पिंटू व नरेश ने स्वीकार किया है कि कुछ अरसा पहले एसटीएफ के चंगुल में आए संजय वर्मा ने जानकारी दी थी कि मेंथा व्यापारी के आवास में शनिवार को डेढ़ से दो करोड़ रुपये रहते हैं, क्योंकि शनिवार, रविवार और सोमवार के भुगतान के लिए रुपये शुक्रवार को ही निकाल लिए जाते हैं। इस जानकारी के आधार पर ही उन लोगों ने डकैती डाली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed