फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   oldman killed in accident, three injured

हादसों में वृद्ध की मौत, तीन घायल

Sun, 14 May 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 14 May 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
शनिवार की देर शाम इलाज कराकर वापस घर लौट रहे एक वृद्ध को सफदरगंज चौराहे पर अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। हादसे में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं भगौली चौराहे के पास एक कार ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। हादसे में मासूम समेत दंपती घायल हो गए।       
विज्ञापन


दरियाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम नियामतपुर निवासी राजाराम (65) अपने भतीजे सुनील कुमार के साथ शनिवार को शहर के एक निजी चिकित्सक के यहां इलाज कराने आया था। वापस लौटते समय सफदरगंज थाना क्षेत्र के लक्षबर बजहा चौराहे के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को ठोकर मार दी। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


भतीजे ने उसे जिला अस्पताल पहुंचाया जहां देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं फतेहपुर कस्बा निवासी शब्बीर महमूदाबाद अपनी ससुराल से पत्नी  शाहिदा व दो साल की बेटी अक्शा के साथ बाइक से लौट रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


भगौली तीर्थ के पास पीछे से आ रही कार ने उसके ठोकर मार दी। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने सीएचसी फतेहपुर में भर्ती कराया जहां से तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed