फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   old man killed hanged from tree

बुजुर्ग की हत्या कर पेड़ से लटकाया

Sun, 26 Feb 2017 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sun, 26 Feb 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
old man killed hanged from tree
जेवरात के लेन-देन में एक वृद्ध की हत्या करने के बाद उसका शव पेड़ से लटका दिया गया। रविवार की सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर जांच कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पुत्र ने एक महिला समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


हालांकि पुलिस ने अभी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। थाना रामनगर क्षेत्र के ग्राम ततेहरा मजरे पिपरी महार निवासी शिवनरायन प्रजापति (70) पुत्र हींगा शनिवार को घर के बाहर छप्पर के नीचे सो रहे थे। रविवार की सुबह उनका शव घर से थोड़ी दूर पेड़ पर लटकता हुआ पाया गया।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र भारत ने बताया कि उनके पिता ने गांव के तीन सगे भाई रामसजीवन, सुरेश, अवधेश सभी पुत्र रामबिलास व अवधेश की पत्नी संगीता को एक किलो वजन चांदी के कड़े व चांदी के सौ सिक्के दिए थे। वापस मांगने पर दो दिन पूर्व 24 फरवरी को लात-घूसों से पिता की पिटाई कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोबारा जेवर मांगने व पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। शनिवार की रात घर के बाहर छप्पर के नीचे पिता सो रहे थे, तभी उनकी गला कस कर हत्या कर दी और गांव के भीतर नीम के पेड़ में फांसी के फंदे पर लटका दिया।


रविवार की सुबह घटना की जानकारी होने पर पता लगा तो पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद से सभी आरोपी फरार हैं। पुलिस ने अभी किसी के खिलाफ कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना की जानकारी पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह के साथ सीओ दुर्गेश सिंह ने भी मौके का जाजया लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed