{"_id":"57b89e824f1c1b1f176eca1b","slug":"newsly-married-women-to-death-in-suspicious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नवविवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मोबाइल के लिए युवक की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असंद्रा थाने के रसूलपुर गांव में एक नवविवाहिता की शनिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या करने का अरोप ससुरालीजनों पर लगाया है।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने कहा मौत का कारण स्पष्ट होने पर कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी होने पर पुलिस कप्तान राजू बाबू सिंह ने मौके का मुआयना किया।
शनिवार को असंद्रा थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में रेनू उर्फ रेखा पत्नी आकाश की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार दोपहर साढ़े ग्यारह बजे युवती को उसके पति व परिवारीजन इलाज के लिए सीएचसी लेकर गए थे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतका के ससुराल वालों ने बताया कि सांप के डसने पर मूर्छित होने पर इलाज के लिए लाए थे। सूचना पर परिवारीजनों के साथ पहुंचे मृतक के पिता दिनेश गुप्ता निवासी कुशहरी थाना मवई जिला फैजाबाद ने कहा कि मृतका के गले पर रस्सी कसने व चोट के निशान हैं।
इन लोगों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने व गला दबा कर मारने का आरोप ससुराल पक्ष पर लगाया है। पुलिस को बताया कि बीती 10 मार्च को शादी के बाद से ही दहेज की मांग को लेकर मारते पीटते रहे हैं। सूचना मिलने पर सीओ रामसनेहीघाट संतोष कुमार सिंह ने मौके पर पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण कर थाना पुलिस को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्ष राजूबाबू सिंह ने भी मौके का मुआयना किया और पुलिस को निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष असंद्रा अरुण कुमार द्विवेदी ने कहा मृतका की सूचना पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट होने पर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।