फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   mp demonded cbi enquiry

सांसद ने की सीबीआई जांच की मांग

Fri, 10 Jul 2015 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/ बाराबंकी Updated Fri, 10 Jul 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बेगुनाहों को थाने पर लाकर उनसे धन उगाही की जा रही है। कोठी कांड इसका ज्वलंत उदाहरण है। इतनी बड़ी घटना में अभी तक दोनों आरोपियों के खिलाफ न तो हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई है।
विज्ञापन


इस मामले की जांच सीबीआई ही निष्पक्ष तरीके से कर सकती है। पीएल पुनिया ने शुक्रवार को अपने निवास पर पत्रकार वार्ता में आरोपी पूर्व एसओ व एसआई पर कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को 15 दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


उसके बाद कांग्रेस की तरफ से पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर प्रदर्शन होगा। कहा कि इसी बीच संसद का मानसून सत्र शुरू हो रहा है। संसद में इस जघन्य वारदात की सीबीआई जांच की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसद ने कहा सुप्रीम कोर्ट का सख्त आदेश है कि मृत पूर्व बयान के आधार पर रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए लेकिन यहां तो छह दिन बाद भी आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस नहीं दर्ज हुआ।

इसका साफ मतलब है कि पुलिस प्रशासन आरोपियों को बचाने में लगा है। इस घटना की निष्पक्ष जांच सीबीआई ही कर सकती है। कहा जब जिले का कप्तान खुलेआम कह रहा हो कि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करेंगे तो न्याय मिलने की उम्मीद कहां बचती है।


सांसद ने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाकर ही चुप बैठेगें। कहा जिले के थानों में बेकसूरों को पकड़कर लाया जाता है। उससे वसूली की जाती है। नहीं तो किसी फर्जी मामले में जेल भेज दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed