फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Millions of theft of five houses and two shops

पांच घरों व दो दुकानों से लाखों की चोरी

Thu, 23 Nov 2017 11:06 PM IST
बाराबंकी
बाराबंकी Updated Thu, 23 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
Millions of theft of five houses and two shops
देवा कोतवाली क्षेत्र के उमरी गांव में नकब लगाकर हुई चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान। - फोटो : अमर उजाला
जिले में अलग अलग जगहों पर चोरों ने बुधवार की रात जमकर उत्पात मचाया। देवा कोतवाली क्षेत्र में चोरों ने ताबड़तोड़ 3 गांव के 5 घरों व एक दुकान में लाखों रुपये कीमत के जेवर, मेंथा ऑयल, नगदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया। वहीं लोनीकटरा के हुसैनाबाद गांव के चौराहे पर टेंट की दुकान में नकब लगाकर चोरी की गई।  
विज्ञापन


देवा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कनपुरवा मजरे करौंदा में बृहस्पतिवार को यहां के निवासी मास्टर वीरेंद्र यादव के यहां नकब लगाकर चोर घर में रखा एक क्विंटल मेंथा ऑयल, जेवर, नगदी सहित लाखों रुपए कीमत के माल पर हाथ साफ कर दिया। इसके अलावा ग्राम उमरी में चोरों ने सतनाम यादव, नरेंद्र व रंजीत गौतम के घर पर हाथ साफ कर लाखों रुपये कीमत के जेवर नगदी आदि पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन


इसी दौरान जब चोर बगल के विजयपाल के घर में घुसे तो आहट सुनकर मकान मालिक जाग गए और शोर मचाने पर चोर उल्टे पैर भाग खड़े हुए। इसके अलावा माती चौकी से चंद कदमों की दूरी पर माती बाजार में स्थित राशिद अली की बैटरी चार्जिंग की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने करीब 70 हजार के माल पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह पीड़ितों को चोरी की जानकारी हुई तो पुलिस से शिकायत की गई। थानाध्यक्ष धनंजय सिंह का कहना है चोरियों की शिकायत मिली है। मौके पर पुलिस भेजकर जांच कराई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा करने की बात कही। 


वहीं लोनीकटरा थाना क्षेत्र में बुधवार की रात को हुसेनाबाद गांव चौराहे पर अबराब के टेंट की दुकान में पीछे की दीवार से नकब काटकर अंदर पहुंचे चोर बीस हजार के सोने के जेवर, तीन हजार रुपये नकद व दो हजार के अन्य सामान उठा ले गए। प्रभारी निरीक्षक बीपी यादव ने बताया चोरी की शिकायत पर पुलिस मौके पर गई थी। जांच कर चोरों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed