फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married killing, hanged from trap

विवाहिता की हत्या, फंदे से लटकाया

Mon, 06 Jun 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 06 Jun 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
Married killing, hanged from trap
- फोटो : अमर उजाला
दहेज के लिए सोमवार की दोपहर गोदौरा गांव में एक नवविवाहिता की हत्या कर साक्ष्य मिटाने के लिए उसके शव को कमरे में ही फंदे पर लटका दिया। ग्रामीणों की सूचना पर मृतका के मायका पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए। मृतका के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर व जेठानी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन


रामनगर थानाक्षेत्र के गोदौरा गांव में सोमवार की दोपहर मोनू मिश्र की पत्नी सपना उर्फ पउव्वा (19) का शव घर के अंदर ही संदिग्ध परिस्थितियों में लटका पाया गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतका (सपना) के मायके में दी। मृतका के चाचा देवतादीन व अन्य परिवारीजन गोदौरा गांव पहुंचे तो मृतका (सपना) के ससुराल में कोई नहीं मिला।
विज्ञापन


पुलिस ने शव को फंदे से उतारा। मृतका (सपना) के चाचा देवतादीन निवासी गांव ढकवा गोला गोकर्णनाथ जिला लखीमपुर खीरी ने पुलिस को भतीजी की दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर दी है। उन्होंने तहरीर में बताया कि 19 अप्रैल को सपना की शादी मोनू मिश्र पुत्र प्रेम सागर से की थी। इसके बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदाई तक नहीं की। फोन पर बात नहीं करवाते थे। 5 जून को सपना ने फोन पर दहेज के लिए प्रताड़ित किए जाने की बात कही थी साथ ही अन्य बातें भी बर्ताईं। अगले दिन उसकी हत्या कर दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि सपना के पति मोनू मिश्र, प्रेम सागर मिश्र व जेठानी ने मिल कर हत्या की है और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है।


आरोपी फरार हैं। मौके पर एसडीएम आशुतोष दुबे व दारोगा इंद्र प्रताप सिंह पहुंचे। थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मृतका (सपना) के चाचा देवतादीन ने दहेज के लिए हत्या किए जाने की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed