फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Married killed, including husband reports on three

विवाहिता की हत्या, पति समेत तीन पर रिपोर्ट

Tue, 17 Jan 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 17 Jan 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
सुबेहा थाने के रोहनामीरापुर गांव में एक विवाहिता की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया। सूचना पर पहुंचे परिवारीजनों ने विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज पति व सास, ससुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 
विज्ञापन


सुबेहा थाना क्षेत्र में मंगलवार को दिन में करीब ग्यारह बजे रोहनामीरा पुर गांव में शैलेंद्र तिवारी की पत्नी सोनी (35) का शव मकान के कमरे में फांसी के फंदे से लटकता मिला।  ससुरालीजनाें ने पुलिस को बताया कि विवाहिता ने साड़ी का फंदा बना कर कमरे की छत से फांसी लगाई थी जिसके बाद उसे नीचे उतार कर इलाज के लिए अमेठी जिले के बीएचएल निजी चिकित्सालय ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में उसकी मौत होने पर गांव लौट आए।
विज्ञापन


घटना की जानकारी पर मायके पक्ष से लखनऊ के निगोहा के बस्तीपुरवा निवासी शीतला प्रसाद पांडेय मौके पर पहुंचे और ससुरालीजनों पर पुत्री को लगातार मारपीट कर प्रताड़ित करने व कई कई दिन तक खाना नहीं देने का आरोप लगाया है। पिता ने बेटी की हत्या कर घटना को छिपाने के लिए फांसी का रूप देने की बात कही है। मृतका के भाई संजय, बद्री आदि ने पुलिस से शिकायत कर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ हैदरगढ़ केडी मिश्रा ने बताया कि इस मामले में मृतका के पति व सास, ससुर के खिलाफ पुलिस ने आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है। कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed