{"_id":"5c212894bdec2256d743caae","slug":"man-brutally-murdered-in-town","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या
Tue, 25 Dec 2018 12:12 AM IST
anil anil
Amarujala
Amarujala
Published by: anil anil
Updated Tue, 25 Dec 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
परिवार में मचा कोहराम
- फोटो : Amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाई की दुकान से घर लौट रहे एक युवक की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। मोहम्मदपुर खाला थाने के बबुरी गांव के पास हुई इस वारदात से सनसनी फैल गई। एसपी व एएसपी ने घटना स्थल पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने मृतक की पत्नी के पहले पति समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शव के पास से एक जिंदा कारतूस, दो स्प्रिंग और टूटा हुआ असलहा बरामद किया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच शुरू की है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के बबुरी मजरे सरसंडा निवासी विनोद कुमार(40) सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर से बाइक लेकर पास के गांव कचनापुर शेविंंग करवाने गए थे। वापस आते समय करीब 11 बजे बबुरी गांव के बाहर पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने रोककर गर्दन पर फायर झोंक दिया। बताते हैं कि दूसरा फायर नहीं हुआ और असलहे के पार्ट छिटक गए तो उन लोगों ने असलहे की बट सिर पर मारकर युवक को मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
इस दौरान कुछ दूरी पर गोबर के कंडे पाथ रही महिलाओं ने चिल्लाना शुरू किया तो गांव के लोग मौके पर पहुंचे। परिवारीजनों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी इस पर मौके पहुंची पुलिस ने शव के पास से एक जिंदा कारतूस ,स्प्रिंग व कुछ अन्य पार्ट बरामद किए है। घटना स्थल पर एसपी डॉ सतीश कुमार, एएसपी दिगंबर कुशवाहा, सीओ फतेहपुर अरविंद वर्मा ने पहुंच कर जायजा लिया। इस दौरान विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने भी घटनास्थल की जांच की।
विज्ञापन