फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   made faurdulent land sale deed

धोखाधड़ी कर जमीन का कराया बैनामा

Wed, 24 Jun 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Wed, 24 Jun 2015 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। जालसाजों ने सतरिख के चकसार गांव की मृत महिला को जिंदा दिखा कूटरचित फोटो एवं दस्तावेजों के जरिए लाखों की जमीन का बैनामा गोसाईगंज के मलौली के आदित्य नारायण मिश्रा के नाम करा दिया। जबकि, जमीन की मालकिन 26 साल पूर्व मर चुकी है। मामले के खुलासे पर मृतका के भतीजे ने बुधवार को पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। एसपी ने शहर कोतवाल को मामले की जांच कर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

सतरिख थाना क्षेत्र के चकसार गांव के रहने वाले राम शंकर वर्मा पुत्र घूरू ने बुधवार को एसपी को प्रार्थना पत्र देकर बताया है कि उनकी चाची राजदेई पत्नी स्व. छेदा की मौत 27 अगस्त 1989 को हो चुकी थी। बताया गया कि मृतका राजदेई की तीन बीघा पक्की भूमि गांव में ही है। राजदेई के कोई भी संतान नहीं थी। इनकी मौत के बाद इनके भतीजे राम शंकर वर्मा को सभी संपती मिल गई, लेकिन इस बीच जैदपुर थाना क्षेत्र के गौरिया गांव निवासी हनोमान ने यह कहते हुए मुकदमा कर दिया कि राजदेई उनकी रिश्तेदार थी और उनकी जमीन उसी के नाम होना चाहिए। तभी से राजदेई की संपती का मुकदमा कोर्ट में लंबित है। इसी बीच बीते 21 अप्रैल 2015 को कुछ जालसाजों ने राजदेई की जगह दूसरी महिला को खड़ाकर इनकी तीन बीघे की भूमि का एक करोड़ रुपये में सौदा कर डाला। यह जमीन आदित्य नारायण मिश्रा पुत्र जगत नारायण निवासी ग्राम मलौली पोस्ट गोसाईगंज जिला लखनऊ के हाथों बेची गई और इसका बैनामा भी हो गया। इस भूमि की बिक्री में कोटवा उन्नाव के रहने वाले गौरव दीक्षित व चकसार निवासी मनोज कुमार पटेल गवाह बने हैं। इसके बाद जून माह मेें जब मृतका राजदेई के भतीजे रामशंकर को यह पता चला कि उनकी चाची की जमीन का बैनामा हो गया है तो उनके होश उड़ गए। पीड़ित ने इस मामले में जो दो गवाह है व भूमि खरीदने वाले को मुख्य जालसाज बताते हुए आरोप लगाया है कि 26 साल पहले मर चुकी उनकी चाची की जगह दूसरी महिला को खड़ा कर उनकी फोटो लगाने के बाद इस भूमि का बैनामा कराया गया है।

विज्ञापन

नवाबगंज रजिस्ट्री कार्यालय में कराया गया बैनामा

इस जमीन का बैनामा नवाबगंज रजिस्ट्री कार्यालय में कराया गया। यह शहर कोतवाली क्षेत्र में पड़ता है। ऐसे में एसपी अब्दुल हमीद ने शहर कोतवाल शशीकांत मिश्रा को मामले की जांच पड़ताल करने के बाद जालसाजों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उचित कार्रवाई किए जाने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed