फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Laborers sitting on potatoes loded truck stuck to HT line, one killed

आलू लदे ट्रक पर बैठे मजदूर एचटी लाइन से चिपके, एक की मौत

Thu, 09 Mar 2017 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 09 Mar 2017 11:37 PM IST
विज्ञापन
Laborers sitting on potatoes loded truck stuck to HT line, one killed
रोते परिवारीजन - फोटो : अमर उजाला
आलू लदे ट्रक पर बैठे दो मजदूर बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए। इस हादसे में जहां एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद आसपास के ग्रामीणों ने झुलसे मजदूर को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया।
विज्ञापन


बड्डूपुर थाना क्षेत्र में हुए इस हादसे में मृतक के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मजदूर की मौत एचटी लाइन नहीं बल्कि बिजली के केबल में फंसने से हुई है।      
विज्ञापन


थाना कुर्सी क्षेत्र के मोहसंड गांव निवासी ऋषि (22) पुत्र रमेश चंद्र व राजाराम (30) मजदूरी कर अपना पेट भरते हैं। दोनों लोग बृहस्पतिवार को बड्डूपुर के पास एक ट्रक में आलू लादकर उसके ऊपर बैठकर आ रहे थे। तभी नहर कोठी गांव के पास बिजली के हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दोनों मजदूर झुलस गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोग जब तक दोनों को इलाज के लिए लेकर अस्पताल जाते, तब तक ऋषि ने दम तोड़ दिया जबकि राजाराम की हालत नाजुक होने के चलते जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की काफी भीड़ लगी रही।

पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हादसे के बाद मृतक के परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है।  प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र शुक्ला का कहना है कि ट्रक पर बैठे मजदूर बिजली के केबल की चपेट में आ गए थे जिससे एक मजदूर का गला फंस गया और उसकी ट्रक से नीचे गिरकर मौत हो गई जबकि दूसरा मजदूर घायल हुआ है। कहा बिजली की एचटी लाइन से यह हादसा नहीं हुआ है।       


काफी नीचे से निकली है एचटी लाइन
जिस जगह से ट्रक निकल रहा था वहां काफी नीचे से एचटी लाइन निकली है। ग्रामीणों का कहना है कि तार नीचे होने के चलते ट्रक में बैठे मजदूर इसकी चपेट में आए हैं। लोगों ने बिजली की लाइन सही कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed