फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Killing child after kidnapping, one arrested

अगवा कर बालक की हत्या, एक गिरफ्तार

Sat, 23 Jan 2016 11:20 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
शहर कोतवाली क्षेत्र में बीती 15 जनवरी को आलापुर गांव के पास बकरी चराने गए 12 वर्षीय एक बच्चे का पिकअप सवार ने अपहरण कर लिया। उसने बकरियां बेचने के बाद बच्चे की हत्या कर उसका शव लखनऊ जिले के बक्शी का तालाब थानाक्षेत्र में एक अरहर के खेत में फेंक दिया। पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को साथ लेकर बच्चे का शव बरामद करने लखनऊ गई। वहां देर रात पुलिस टीम को बच्चे का कंकाल व कपड़े मिले हैं। इस वारदात के बाद मृत बच्चे के परिवारीजनों और ग्रामीणों में आक्रोश है। जिसको देखते हुए गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन


बताते चलें कि शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम आलापुर निवासी अकरम का (12) वर्षीय पुत्र सुल्तान बीते 15 जनवरी को गांव के बाहर छह बकरियां चराने गया था। अकरम का कहना है कि उसके दूर के एक रिश्तेदार आमीन निवासी झलिया दतौली थाना जहांगीराबाद उसके पुत्र सुल्तान का अपहरण कर छह बकरियों को पिकअप में लादकर भाग निकला था।
विज्ञापन


इस मामले के बाद सुल्तान के पिता अकरम की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी आमीन व एक अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की थी। पुलिस ने शनिवार को आमीन को गिरफ्तार कर लिया। उसने सुल्तान की हत्या कर शव लखनऊ में फेेंकने की बात कही है। सुल्तान का शव बरामद करने के लिए कोतवाली पुलिस की एक टीम शनिवार की शाम लखनऊ गई। पुलिस आरोपी आमीन को भी अपने साथ ले गई। देर रात पुलिस को बच्चे का कंकाल व कपड़े मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed