{"_id":"59de5d434f1c1bcd538b70ad","slug":"kidnapped-teenager-and-raped","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी को अगवा कर किया रेप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी को अगवा कर किया रेप
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 11 Oct 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेत से लौट रही एक किशोरी का अपहरण कर रेप किया गया। रविवार शाम हुई इस वारदात के बाद बुधवार को किशोरी रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के एक बंद कमरे से बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास शुरू किया है।
विज्ञापन
थाना सुबेहा क्षेत्र की 16 वर्षीय एक किशोरी रविवार शाम खेत से लौट रही थी तभी गांव के ही ऐश मोहम्मद ने किशोरी को जबरन बाइक पर बैठाया और लेकर चला गया। इस बीच परिवारीजनों ने पुलिस से शिकायत की तो पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू की। इस बीच बुधवार को किशोरी जनपद रायबरेली के थाना शिवगढ़ क्षेत्र के गांव कटरा मजरे अलीपुर में एक घर के बंद कमरे में मिली है।
विज्ञापन
जानकारी पर पहुंची पुलिस ने किशोरी को बरामद किया लेकिन आरोपी भाग निकला है। किशोरी ने दुुराचार का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराने की बात कह रही है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के चलते लोगों में आक्रोश भी व्याप्त हो गया है। थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार सिंह का कहना है कि पुलिस द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है। किशोरी के बयान दर्ज करने के साथ घटना में सख्त कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन