{"_id":"589618ec4f1c1bf340e823ca","slug":"jeeva-gang-shooters-sent-to-prison-by-the-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीवा गैंग के शूटरों को पुलिस ने भेजा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीवा गैंग के शूटरों को पुलिस ने भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 04 Feb 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुठभेड़ में पकड़े गए जीवा गैंग के चार शातिर शूटरों को पुलिस ने शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है। पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपियोें ने बताया कि उनके द्वारा व्यापारी आकाश की हत्या के लिए एक लाख रुपये की सुपारी ली गई थी। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व रासूका लगाने की भी तैयारी की जा रही है।
कोतवाली नगर पुलिस व क्राइम ब्रांच की टीम ने शुक्रवार की देर रात केवाड़ी गांव के पास से मुठभेड़ में जीवा गैंग के शूटर रीशू जायसवाल पुत्र विनोद निवासी बंकी, आशीष श्रीवास्तव उर्फ लाला निवासी अभयनगर, शशीकांत वर्मा निवासी दनियालपुर व ताम्रण्ध्वजानंद निवासी अभयनगर को गिरफ्तार कर इनके पास से चार असहले व भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया था। एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि व्यापारी आकाश जायसवाल की हत्या एक लाख रुपये की सुपारी लेकर की गई थी। इसके लिए घटना के मुख्य आरोपी दिनेश जायसवाल ने साजिश रची थी।
पुलिस ने चारों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जहां से वह जेल भेजे गए है। एसपी ने कहा कि आकाश हत्याकांड से जुड़े सभी आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर व रासूका के तहत कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस गिरोह को पकड़ने वाली पुलिस टीम को एसपी व डीआईजी ने 15 हजार रुपये का पुरस्कार दिया है।