फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Jail administretion

रसूखदार बंदियों के आगे जेल प्रशासन बौना

Sun, 03 Apr 2016 11:41 PM IST
अमर उजाला/बाराबंकी
अमर उजाला/बाराबंकी Updated Sun, 03 Apr 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
Jail administretion
जेल - फोटो : symbolic photo
 जिला कारागार में बंद रसूखदार कैदियों व बंदियों के आगे जेल प्रशासन बौना है। बनारस जेल में हुए उपद्रव जैसे हालात यदि यहां भी हो जाएं तो इससे जेल प्रशासन को निपटना आसान नहीं होगा। जिला जेल के भवन का निर्माण सन 1861 में हुआ था।
विज्ञापन


जेल में क्षमता से अधिक बंदी व कैदी हैं। अधिकारियों के निरीक्षण में जेल के अंदर कई बार कई आपत्तिजनक वस्तुएं भी मिल चुकी हैं। जबकि इस समय जेल में स्टाफ का भी टोटा है। कारागार में सिपाहियों के पास अत्याधुनिक हथियार भी नहीं हैं। जो असलहे हैं, वे काफी पुराने हैं।
विज्ञापन


वर्ष 2001 मेें जिला जेल के एक डिप्टी जेलर पर बदमाशों ने गोलियां बरसाई थीं पर इस घटना में उनकी जान बच गई थी। वहीं तीन साल पहले जेल अधीक्षक को भी बम से उड़ाने की साजिश का पर्दाफाश हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला जेल के भवन का निर्माण 1861 में हुआ था। जेल की क्षमता 20 बैरकों में 900 बंदियोें की है जबकि यहां पर इस समय करीब 1050 बंदी/कैदी हैं। कारागार का भवन तो बहुत पुराना है पर यहां नई बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है।

जेल परिसर में सीसीटीवी कैमरे तो लगे हैं लेकिन मोबाइल जैमर नहीं लगा है। स्टाफ की कमी के चलते यहां हमेशा खतरा भी बना रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed