{"_id":"e1af75e1d14151c24f9fd5c70771125f","slug":"inter-played-this-hanging-student-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
इंटर की छात्रा ने लगाई फांसी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 16 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
टिकैतनगर के बल्लीपुर गांव में इंटर की छात्रा ने फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रा का शव उसके घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। छात्रा ने किस वजह से जान दी, ये पता नहीं चल सका है। टिकैतनगर के बल्लीपुर गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की सोलह वर्षीय पुत्री मानसी क्षेत्र के एक कॉलेज में इंटर की छात्रा थी। रविवार रात मानसी ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। परिवारीजनों को जब इस बात का पता चला तो इसकी सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने छात्रा का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव में चर्चा है कि पारिवारिक विवाद में छात्रा ने फांसी लगाई है जबकि परिवारीजन इस बारे में कुछ भी बोलने से मना कर रहे हैं। थानाध्यक्ष टीपी सिंह का कहना है कि छात्रा के फांसी लगाने का कारण पता नहीं लग सका है। कहा मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन