फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Including four reports against SP MLA

सपा विधायक समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट

Sat, 18 Feb 2017 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 18 Feb 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
सपा से बाराबंकी सदर सीट से प्रत्याशी व मौजूदा विधायक द्वारा एआईएमआईएम के इसी सीट से प्रत्याशी मौलाना अब्दुल कलाम को अपने पक्ष में शामिल होने की पत्रकार वार्ता करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने सपा विधायक, जिलाध्यक्ष व एआईएमआईएम प्रत्याशी पर कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन


शनिवार को बाराबंकी सीट से सपा प्रत्याशी धर्मराज यादव ने पार्टी कार्यालय पर हुई प्रेस कॉफ्रें स में एआईएमआईएम (आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुसल्लमीन) प्रत्याशी मौलाना अब्दुल कलाम को सपा का समर्थन देने की बात का एलान किया था। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह समेत करीब एक दर्जन कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन


पुलिस ने इसे आचार सहिंता उल्लंघन का मामला माना है। एसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि इस मामले में सपा विधायक, जिलाध्यक्ष व  एआईएमआईएम प्रत्याशी के खिलाफ आचार सहिंता उल्लंघन के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं रामसनेहीघाट में निर्वाचन सामग्री सहित बूथ से गायब रहने के मामले में एसडीएम ने एक पीठासीन के खिलाफ टिकैतनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। प्राथमिक विद्यालय सादुल्लापुर के प्रधान अध्यापक कमलेश कुमार तिवारी की चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।

उन्हें पीडी जैन इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 100 का पीठासीन अधिकारी बनाया गया हैै। लेकिन वह शनिवार शाम साढ़े सात बजे तक बूथ पर नहीं पहुंचे। सेक्टर मजिस्ट्रेट उन्हें कई बार फोन किया लेकिन फोन नहीं उठा। शाम करीब साढ़े सात बजे जब सेक्टर मजिस्ट्रेट ने फिर से फोन किया तो कमलेश ने बताया कि अभी आ रहा हूँ।

इस पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने इसकी सूचना एसडीएम को दी। जिस पर एसडीएम ने आरोपी पीठासीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है। आरओ/ एसडीएम एसपी सिंह बताया कि पीठसीन अधिकारी कमलेश कुमार तिवारी के खिलाफ टिकैतगंज थाना में रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

वहीं डीएम डॉ. रोशन जैकब ने बताया कि बसपा की ओर से कुर्सी विधान सभा क्षेत्र के सपा प्रत्याशी फरीद महफूज  किदवई के विरुद्ध शिकायत की गई थी कि 17 फरवरी को शाम 5 बजे से चुनाव प्रचार पर प्रतिबंध के बावजूद उनके द्वारा धर्मगुरुओं से प्रचार कराया जा रहा है। इस मामले में रिटर्निंग आफिसर फतेहपुर को मामले की जांच करने और मामला सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।


बताया कि भाजपा के पदाधिकारियों ने राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा के विरुद्ध कुछ गांवों में मतदाताओं को किसी के पक्ष में प्रलोभन दिए जाने की शिकायत की थी। जिस पर आरओ को मामले की जांच और उसके सही पाए जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराने के आदेश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि कुछ दलों ने दरियाबाद के हड़हा, क्याम पुर व गाजीपुर गांव के बूथों के कैप्चर किए जाने की संभावना जताई थी। जिस पर इन बूथों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed