फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Humanity shaming, newborn's body was found in bushes

मानवता शर्मसार, झाड़ियों में मिला नवजात का शव

Mon, 09 Jan 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 09 Jan 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
Humanity shaming, newborn's body was found in bushes
बाराबंकी में सोमवार को बेलहरा क्षेत्र के कैथा गांव में नाली की झाड़ियों में नवजात का शव मिलने के बाद लगी ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
मां की ममता पर लोकलाज का भय इस कदर हावी हुआ कि उसने अपने नवजात शिशु को सोमवार सुबह कैथा गांव में नाली की झाड़ियों में फेंक दिया। नवजात शिशु को चीटिंयों के झुंड व कीड़े नोच रहे थे। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर उसे दफन करा दिया। यह नवजात किसका है इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


लोकलाज के भय ने एक मां को अपने ही बच्चे का दुश्मन बना दिया। इस मां ने बच्चे को जन्म तो दिया। लेकिन, उसकी पहचान छिपाने के  लिए उसको अपने हाथ से ही मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के कैथा गांव की नाली की झाड़ियों में फेंक दिया। नवजात शिशु को चीटिंयों के झुंड व कीड़े नोच रहे थे। निर्ममता इस कदर थी कि नवजात को कपड़े में भी नहीं लपेटा गया। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गांव के रामदुलारे के घर के पास नवजात शिशु का शव देखा।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार ऐसा लग रहा है कि नवजात का जन्म रात में ही हुआ होगा और आननफानन किसी ने उसे फेंक दिया। यह बात गांव में आग की तरह फैली। देखते ही देखते ही सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने नवजात शिशु के शव का पंचनामा भर उसे दफन करा दिया। नवजात किसका है, इसकी जानकारी नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed