फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Hostel's wall collapsed after touching the minister

मंत्री के हाथ लगाते ही ढह गई हॉस्टल की दीवार

Sat, 23 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Sat, 23 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hostel's wall collapsed after touching the minister
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री ने केडी सिंह बाबू स्टेडियम का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला
खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रामसकल गुर्जर शनिवार सुबह केडी सिंह बाबू स्टेडियम में निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण कर रहे थे। जिम्मेदारों को निर्माण में खामियां बताते जा रहे थे।
विज्ञापन


अधिकारी भी गलती मान खानापूरी कर रहे थे। इसी बीच मंत्री की निगाह ईंट से बनवाई जा रही अलमारी पर पड़ी। दीवार छोटी ही थी। लेकिन मुख्य दीवार से पकड़ नहीं थी। मंत्री ने इसे दुरुस्त कराने के लिए कहा। इसी बीच जैसे ही उन्होंने दीवार को हाथ लगाया, वह भरभराकर ढह गई।
विज्ञापन


अन्य अलमारियों की दीवाराें में ऐसी ही खामियां मिलीं। लेकिन मंत्री जिम्मेदारों पर कार्रवाई करने की बजाय कार्य सुधार की चेतावनी देकर चले गए। वह जांच कराने के भवन निर्माण में प्रयुक्त सामग्री के नमूने ले गए।  खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार रामसकल गुर्जर शनिवार की सुबह करीब पौने ग्यारह बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके साथ खेल निदेशक डॉ. आरपी सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। मंत्री ने पहले स्टेडियम परिसर में ठीक आगे बने भवन परिसर का निरीक्षण किया। इसके बाद वह दूसरे निर्माणाधीन भवन (हॉस्टल) पहुंचे। उन्होंने पूरे भवन का बारीकी से निरीक्षण किया।

पहला मामला तो पीली ईंटों के प्रयोग का पाया गया। इस पर मंत्री ने प्रयोग की जा रही ईंटों की गुणवत्ता के संबंध में पूछा। लेकिन जेई ने बताया कि भवन निर्माण में अव्वल ईंटों का ही प्रयोग हो रहा है। इस दौरान संयुक्त निदेशक खेल अनिल कुमार बनौदा, जिला क्रीड़ाधिकारी अनीता कनौजिया आदि मौजूद रहीं। 

अलमारी निर्माण में नहीं प्रयोग हुई सरिया
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने एक अलमारी में ढाली गई पट्टियां देखी। इसमें सरिया का प्रयोग नहीं किया गया था। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। अधिकारी ने भी गलती मान कर इतिश्री कर ली। मंत्री ने कहा भी कि यहां सरिया नहीं तो पहले वाले भवन में सरिया नहीं हो सकती है। लेकिन अधिकारी ने उसकी गारंटी ले ली।


लिफ्ट लगाने में बच्चों की सुरक्षा का दिया जाए ध्यान
मंत्री निरीक्षण के दौरान एक ढांचे के पास रुक गए। उन्होंने पूछा यह क्या है। लिफ्ट लगनी है। इस पर उन्होंने कहा कि बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से लिफ्ट का निर्माण होना चाहिए। मौजूद एक अधिकारी ने बताया कि लाइट कट होते ही लिफ्ट ग्राउंड फ्लोर पर जा जाएगी और दरवाजे अपने आप खुल जाएंगे। जिससे सभी सुरक्षित रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed