फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   homeguard killed hitting by train

ट्रेन की चपेट में आकर होमगार्ड की गई जान

Thu, 20 Oct 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 20 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
homeguard killed hitting by train
होमगार्ड की गई जान - फोटो : अमर उजाला
देवा मेला से ड़्यूटी कर घर लौट रहे एक होमगार्ड की ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। मामले की जानकारी पर मृतक के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाया है। होमगार्ड की मौत पर उसके साथियों व परिवारीजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। 
विज्ञापन


कोतवाली नगर क्षेत्र के रघई गांव निवासी सत्यदेव (46) पुत्र पूर्णमासी नगर कंपनी मेें होमगार्ड के पद पर तैनात था। बुधवार की रात सत्यदेव देवा मेला में ड्यूटी करने गया था। भोर के समय घर आने के दौरान गांव के बाहर रेलवे लाइन पार करते समय सत्यदेव किसी ट्रेन की चपेट मेें आ गए।
विज्ञापन


इस हादसे मेें होमगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के चार पुत्र हैं जिनके सिर से पिता का साया उठ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


होमगार्ड संघ के जिलाध्यक्ष रामकरन शुक्ल, रामप्रसाद यादव, दरबारीलाल, राजेंद्र सिंह, रामसजीवन आदि साथियों ने होमगार्ड की मौत पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उसके परिवार को पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी है। सभी ने दो मिनट का मौन धारण कर शोक भी जताया और मृतक के परिवारीजनों को जिला प्रशासन द्वारा नियमानुसार आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed