{"_id":"58b1cbfa4f1c1b485cb233a4","slug":"heft-of-thousands-of-four-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार स्थानों से हजारों की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चार स्थानों से हजारों की चोरी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 25 Feb 2017 11:54 PM IST
विज्ञापन
निंदूरा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बा में मोबाइल दुकान में चोरों ने लगाई सेंध।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलग-अलग स्थानों पर दो घरों और दो दुकानों से चोर करीब 5 लाख रुपये का सामान उठा ले गए। पीड़ितों ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। मोहम्मदपुर खाला, कोतवाली नगर व कुर्सी थाना क्षेत्र में हुई इन वारदातों के बाद पुलिस किसी आरोपी का पता नहीं लगा सकी है। चोरी की पहली वारदात कोतवाली नगर क्षेत्र के नबीगंज मोहल्ले में हुई।
जहां पर कपड़ा व्यापारी जीलानी की दुकान का शटर तोड़कर शुक्रवार की देर रात अंदर घुसे चोर 18 हजार रुपये की नकदी समेत करीब पौने दो लाख के कपड़े चोरी कर ले गए। वहीं शहर कोतवाली क्षेत्र में ही महर्षि नगर मोहल्ला निवासी सुरेश कुमार पांडेय के घर में दरवाजा का ताला तोड़कर घुसे चोर बीस हजार रुपये की नकदी समेत करीब डेढ़ लाख रुपये का सामान चोरी कर ले गए।
सुरेश कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार समेत एक रिश्तेदारी गए थे शनिवार की सुबह घर आने पर चोरी का पता लग सका। चोरी की तीसरी वारदात कुर्सी थाना क्षेत्र के निंदूरा कस्बा निवासी अनुज मौर्या की मोबाइल की दुकान में हुई। यहां पर नकब लगाकर घुसे चोर करीब 50 हजार रुपये कीमत के मोबाइल सेट चोरी कर ले गए। चोरी की चौथी वारदात मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के सोनहारा गांव में हुई।
विज्ञापन
यहां के निवासी सत्यप्रकाश मिश्रा पुत्र अंबिका प्रसाद के घर में छत के रास्ते घुसे चोर पांच हजार रुपये की नकदी समेत हजारों कीमत के सामान पर हाथ साफ कर दिया। शनिवार को मामले की जानकारी होने पर पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस से किया है। एसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि चोरी के मामलों में खुलासे के लिए पुलिस टीम लगाई गई है जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे।