प्रधानाध्यापक से 36 हजार लूटे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानाध्यापक ने पैदल भाग कर जौरास में सेवानिवृत्त साथी को साथ लेकर थाने पर पहुंच घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस बदमाशों की तलाश करने के बजाए घटना को ही संदिग्ध बताने में जुटी है।
मौलाबाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय के हेडमास्टर राम सुंदर ने बुधवार को भिलवल के आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के खाते से 50 हजार रुपया निकाला था जिसमें 12 हजार पांच सौ रुपया बीमा किश्त के लिए एजेंट के पास तथा एक हजार रुपया शिक्षक संघ में चंदा जमा कर स्कूटी से वापस अपने घर टिलिया मजरे जौरास जा रहे थे।
शाम को करीब साढ़े चार बजे हाईवे से जौरास संपर्क मार्ग की ओर मुड़ कर कुछ दूरी तय करने पर मुर्गी फार्म के निकट पीछे से ओवर टेक कर एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने सामने आकर स्कूटी को रोक लिया।
दोनों ने हेडमास्टर को तमंचे के सहारे आगे पीछे से कवर कर शोर मचाने पर जान से मारदेने की धमकी दी। बदमाश आननफानन में हेडमास्टर के पैंट की अंदर जेब से 36 हजार 500 रुपया, मोबाइल फोन व स्कूटी की चाभी लूट कर र्हाइवे की ओर फरार हो गए।
अचानक तमंचे की नोक पर हुई लूटपाट से दहशत में आए हेडमास्टर ने पैदल भाग जौरास गांव निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक रामसजीवन के घर पर पहुंच कर घटना के बारे में बताया। इसके बाद दोनों ने लोनीकटरा थाना पहुंच कर घटना की सूचना दी है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस बल ने बदमाशाें की काफी खोज की लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका है। थानाध्यक्ष श्रीधर पाठक ने कहा घटना की सूचना पर पुलिस बल मौके पर भेजा गया है। कहा प्रथम दृष्टया लूट की घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। सही तथ्य सामने आने पर जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्यवाई की जाएगी।