{"_id":"155dc86f92fbec70cd4aecdea699d1eb","slug":"gust-fire-by-miscreants-narrowly-escapes-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने झोंका फायर, बाल-बाल बचा परिवार
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
सिद्धौर कस्बा निवासी एक व्यक्ति के मकान की दीवार पर चढ़कर बदमाशों ने फायर झाेंक दिया। घटना में परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए हैं। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से कर कार्रवाई की मांग की है। सिद्धौर चौकी क्षेत्र में चार दिनों से लगातार हो रही ऐसी वारदातों से कस्बावासियों व दुकनदारों मे दहशत है।
बुधवार की देर रात नगर पंचायत सिद्धौर के मोहल्ला पूरेहटिया निवासी मुमताज के घर की दीवार पर चढ़कर बदमाशों ने असलहों से फायर झोंक दिया। बदमाशों का निशाना चूकने से मुमताज व उनके परिवार के सभी लोग बाल-बाल बच गये। घर वालों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों के जग जाने से बदमाश भाग खड़े हुए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। घटना की सूचना मुमताज ने चौकी प्रभारी को दी। घटनास्थल से पुलिस को केवल कारतूस के छर्रे ही मिलेे। मुमताज ने बताया कि दिन में उनके फोन पर अज्ञात व्यक्ति ने फोन कर जान से मारने की धमकी भी दी थी जिसकी कॉल रिकार्डिंग भी मुमताज के पास मौजूद है।
पहले भी हो चुकी हैं वारदातें
एक फरवरी को दीनपनाह मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के पास दिन में लगभग दो बजे नगर पंचायत सिद्धौर के मोहल्ला सिद्धेश्वर निवासी रामप्रकाश के पुत्र विजय को लूट के उद्देश्य से खुलेआम तमंचा लेकर दौड़ाया गया था। नागरिकों के हस्तक्षेप से विजय की जान बची परन्तु पुलिस द्वारा इस मामले में कोई कार्रवाई न किये जाने से अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। दो फरवरी को नगर पंचायत के मोहल्ला नयापुरवा निवासी तेजप्रताप को एक खनन माफिया द्वारा पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर अपने साथियों के साथ रोक कर अवैद्य खनन में हस्तक्षेप करने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी जिसकी तहरीर थाना असन्द्रा में तेजप्रताप द्वारा दी गयी थी परन्तु मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया।