{"_id":"5906242f4f1c1bcc3a441710","slug":"grp-s-handcuffs-dead-bodies-thrown-on-the-road","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीआरपी की करतूत, सड़क पर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीआरपी की करतूत, सड़क पर फेंका शव
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sun, 30 Apr 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
जीआरपी ने रविवार को मानवता को शर्मसार करते हुए रेलवे स्टेशन पर मिले अधेड़ के शव को माल गोदाम मार्ग पर फेंकवा दिया। इसकी जानकारी होने पर नगर कोतवाल ने जीआरपी कर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। जिसके बाद जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।
रविवार दोपहर रेलवे स्टेशन परिसर में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव की शिनाख्त व पोस्टमार्टम कराने के झंझट से बचने के लिए जीआरपी ने उसे उठाकर नगर कोतवाली क्षेत्र के माल गोदाम मार्ग पर फेंक दिया। कुछ राहगीरों ने इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस को दे दी।
जिसके बाद पहुंचे सिविल लाइंस चौकी प्रभारी प्रकाशचंद्र शर्मा ने जांच की तो पूरी हकीकत सामने आ गई। इस पर कोतवाल एसपी सिंह ने जीआरपी कर्मियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई करने की बात कही। तब जाकर सक्रिय हुई जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सफेद कुर्ता व पायजामा पहने अधेड़ की पहचान नहीं हो सकी है। हालांकि जीआरपी उसे विक्षिप्त बता रही है। शहर कोतवाल एसपी सिंह ने बताया कि जीआरपी ने कार्रवाई से बचने के लिए शव को नगर कोतवाली की सीमा में फेंका था। मामले की जांच कराई जाएगी।