फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Gram Pradhan beaten BDC and daughter

पूर्व बीडीसी व पुत्री को प्रधान ने पीटा

Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Tue, 02 Aug 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
Gram Pradhan beaten BDC and daughter
crime - फोटो : amar ujala
रंजिश में ग्राम प्रधान ने साथियों केे साथ मिलकर पूर्व बीडीसी व उसकी पुत्री को पीट दिया। लोग बचाने दौड़े तो प्रधान साथियों समेत हवाई फायरिंग करते हुए भाग निकला। पुलिस के कार्रवाई न करने पर लोगों ने थाने पहुंच हंगामा किया।
विज्ञापन


सतरिख थाना क्षेत्र के अख्तियारपुर गांव निवासी पूर्व बीडीसी सहजराम रावत (60) किराने की दुकान बंद कर सोमवार रात घर वापस जा रहे थे। तभी रास्ते में ग्राम प्रधान हरिनाथ यादव ने उन्हें अपने घर के सामने रोक लिया और गालियां देना शुरू कर दिया। सहजराम किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग निकला और घर पहुंच गया।
विज्ञापन


उसके बाद ग्राम प्रधान हरिनाथ यादव साथियों किशोर, कमलेश, विनोद को लेकर उसके घर पहुंच गया और लात घूसों व लाठी-डंडाें से पीटने लगा। बचाने के लिए पुत्री विमला देवी आई तो उसकी भी पिटाई कर दी। शोर शराबा सुन ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो प्रधान साथियों समेत हवाई फायर कर धमकी देते हुए भाग निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल पूर्व बीडीसी को गांव वाले किसी तरह थाने ले गए लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे नाराज ग्रामीणों ने थाने में हंगामा किया। ग्राम प्रधान हरिनाथ यादव का कहना है कि मुझे व मेरे साथियों का फंसाया जा रहा है, जिस समय घटना हुई मैं और मेरे साथी घर पर नहीं थे। 


सोमवार सुबह भी पूर्व बीडीसी सहजराम रावत व ग्राम प्रधान हरिनाथ यादव के बीच कहासुनी हुई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझा दिया था। मंगलवार सुबह थाना पुलिस ने सहजराम को बुलाया था कि उससे पहले ही सोमवार रात ग्राम प्रधान ने साथियों के साथ उसकी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed