फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Godown burnt

धू-धूकर जला किराना गोदाम

Tue, 12 Jan 2016 11:29 PM IST
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 12 Jan 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
Godown burnt
शहर के नाका सतरिख स्थित पुरानी सब्जी मंडी में सोमवार देर रात किराना व्यापारी के गोदाम में शॉर्टसर्किट से आग लग गई। इसकी चपेट मेें आकर गोदाम में रखा पूरा माल जल गया। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया है। इस दौरान गोदाम के बाहर खड़ी एक कार भी जल गई। घटना के दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन


नगर कोतवाली क्षेत्र में नाका सतरिख स्थित पुरानी सब्जी मंडी में किराना व्यापारी सुशील कुमार जैन का गोदाम है। सोमवार देर रात अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम से लपटें निकलने पर आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई और मौके पर भीड़ लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर स्टेशन पर खबर दी तो कुछ ही देर में दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पा लिया गया। मगर तब तक आग की चपेट में आने से गोदाम में रखा रिफाइंड ऑयल व किराने का पूरा सामान जल गया।
विज्ञापन


व्यापारी सुशील कुमार जैन ने बताया कि उनके गोदाम में बिजली का कनेक्शन नहीं है। मगर गोदाम के बाहर से बिजली के तार निकले हैं। ऐसे में हो सकता है इसी के चलते शॉर्टसर्किट से आग लग गई हो। व्यापारी की मानें तो आग लगने से उसे काफी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed