{"_id":"5845b31f4f1c1bf959448237","slug":"found-the-body-of-a-middle-aged-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधेड़ का शव मिला, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Tue, 06 Dec 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतरिख इलाके में चिनहट-लखनऊ मार्ग पर सोमवार की सुबह एक अधेड़ का शव बरामद हुआ है। मृतक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी मिले हैं जिससे उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
चिनहट मार्ग पर सरायमिही गांव के पास सुबह एक व्यक्ति का शव पड़ा था। यहां से निकल रहे ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी है।
प्रभारी एसओ बृजेंद्र नाथ यादव ने बताया कि तो मृतक की उम्र करीब 45 साल है। वह काली बनियान व नीले रंग की नेकर पहने हुए है। मृतक के गले, पेट और पैरों में खरोंच व चोट जैसे कई निशान मिले हैं जिससे उसकी हत्या कर शव फेंकने की आशंका है।
विज्ञापन
हालांकि पुलिस इसे सड़क हादसा बता रही है। उसने शव को पीएम के लिए भेजा है। सीओ सदर श्रीपाल यादव ने बताया कि मृतक किसी ईंट भट्टे पर काम करने वाला लग रहा है। मौके पर देखने से लगता है कि किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हुई है। कहा कि पीएम रिपोर्ट में मौत का कारण पता लगने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।