फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Found in objectionable condition SP leader accused of murder

आपत्तिजनक हालत में मिला सपा नेता का हत्या आरोपी

Mon, 02 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Mon, 02 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Found in objectionable condition SP leader accused of murder
पकड़े गए आरोपी ट्रांसपोर्ट का काम करते हैं।
 शहर के चर्चित रहे सपा नेता अरविंद यादव हत्याकांड के एक आरोपी को उसी के घर में पुलिस ने दो युवतियों के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है लेकिन दो युवक व युवतियों को पूछताछ के लिए हिरासत मेें कोतवाली ले जाया गया है। सपा नेता के हत्या आरोपी ने मोहल्ले के लोगों को जान से मारने की धमकी भी दी।
विज्ञापन


जनवरी 2014 मेें हुए बंकी के रहने वाले सपा नेता अरविंद यादव हत्याकांड के एक आरोपी का एक मकान शहर के कंपनीबाग व एक मकान देवा मार्ग स्थित श्रीनगर मोहल्ले में बना है। श्रीनगर के लोगों ने सोमवार को पुलिस को सूचना देकर बताया कि यहां एक मकान में आए दिन कई युवक व युवती आकर रंगरेलिया मनाते हैं जिसका मोहल्लेवासियों पर खराब असर पड़ रहा है।
विज्ञापन


सिविल लाइन चौकी प्रभारी हरिराम यादव ने पुलिस बल के साथ उस मकान में छापेमारी की तो पुलिस को वहां दो युवक व दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस ने जब इन सभी से पूछताछ की तो पता लगा कि इनमें से एक युवक सपा नेता अरविंद यादव हत्याकांड का आरोपी है और इस समय जमानत पर बाहर घूम रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने युवक-युवतियों से पूछताछ की तो वह संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। जिसके बाद सभी को कोतवाली ले जाया गया। चौकी प्रभारी का कहना है कि सभी के परिवारीजनों को बुलाया गया है उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed