{"_id":"b8f6be88437c1147857d260f78df623f","slug":"fireball-the-scorpio-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग का गोला बनी स्कार्पियो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आग का गोला बनी स्कार्पियो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
हाईवे पर दरियाबाद ओवर ब्रिज के पास फैजाबाद से सिद्धौर नगर पालिका के चेयरमैन की स्कापियो आग का गोला बन गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया चालक की सूझबूझ से वाहन पर सवार सभी लोग सुरक्षित बच गये। इस दौरान काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।
शुक्रवार को दोपहर बाद करीब चार बजे कोतवाली रामसनेहीघाट क्षेत्र के लखनऊ फैजाबाद हाइवे पर दरियाबाद ओवरब्रिज के पास सिद्धौर नगर पालिका के चेयरमैन की स्कापियो में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते स्कार्पियो आग का गोला बन गई। सूचना पर पुलिस व दमकल विभाग मौके पर पहुंचा।
फायर कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्कार्पियो सिद्धौर चेयरमैन अमरूल निशा की थी। चेयरमैन के पुत्र मो. आमीन ने बताया कि वह सहबान, मास्टर हसीन, मो. सगीर, मो. अरसद के साथ अपनी स्कापियो से आज रौनाही फैजाबाद दरगाह गये हुए थे। वहां से वापस आते समय अचानक गाड़ी के इंजन के पास से धुआं निकलने लगा सभी लोग वाहन से उतर कर देखने लगे इसी बीच गाड़ी में आग लग गई और पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। कोतवाली प्रभारी जेएल सोनकर दरोगा ब्रम्हदत्त पांडेय स्कार्पियो में आग लगने से काफी देर तक आवागमन बाधित रहा।