{"_id":"5814de7c4f1c1b944ebc557b","slug":"fire-in-land-disputes-sigh-youngman-serious","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में झाेंका फायर, युवक गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में झाेंका फायर, युवक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
Updated Sat, 29 Oct 2016 11:08 PM IST
विज्ञापन
लेजर व यूएस आर्मी की पिस्टलों सहित गैंगस्टर गडगू गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि विवाद के चलते लखनऊ निवासी व्यक्ति ने लाइसेंसी रिवाल्वर से एक युवक पर फायर झोंक दिया। इस घटना में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणोें ने फायरिंग करने वाले आरोपी की भी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना में गंभीर रूप से घायल आरोपी व पीड़ित दोनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। पुलिस ने दो लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के गदिया गांव में शुक्रवार की देर रात अर्जुन गौतम व चिनहट लखनऊ के रहने वाले दिनेशकांत श्रीवास्तव के बीच एक जमीन को लेकर विवाद होने लगा। अर्जुन गौतम ने पुलिस को बताया कि इस दौरान दिनेशकांत ने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से उनके ऊपर फायर झोंक दिया। हालांकि गोली अर्जुन के पेट के किनारे से निकल गई जिससे उनकी जान बच गई।
इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दिनेशकांत को दौड़ाकर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से दोनों को ट्रॉमा सेंटर भेजा गया। कोतवाल बीपी यादव ने बताया कि मामले में फायरिंग करने के आरोपी दिनेशकांत व उसके कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।