फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Father-son injured in election violence

चुुनावी रंजिश में मारपीट पिता-पुत्र जख्मी

Sat, 21 Nov 2015 11:35 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 21 Nov 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
बेलहरा के ग्राम गोडियनपुरवा मजरे दौलतपुर में अपने-अपने प्रत्याशियों की जीत पर चर्चा के दौरान शनिवार की सुबह दो पक्ष में मारपीट हो गई जिसमें एक पक्ष के पिता पुत्र घायल हो गए। घायलों ने पुलिस में तहरीर दी है। घायलों का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन



मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम गोडियनपुरवा मजरे दौलतपुर में शनिवार की सुबह करीब नौ बजे एक प्रधान प्रत्याशी समर्थक हरीलाल  और दूसरे प्रधान के समर्थक जियालाल अपने अपने प्रधान पद के प्रत्याशियों के जीत की चर्चा कर रहे थे। इसी में दोनों में विवाद होने लगा। मामला बढ़ने पर जियालाल व लंबारी ने हरीलाल को पीट दिया। बचाने आए हरीलाल के पुत्र अवध राम को भी पीट दिया। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों का सीएचसी सूरतगंज में मेडिकल करा कर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed