फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   ex minister's could not arrest

नहीं मिला पूर्व मंत्री इकबाल

Tue, 16 Jun 2015 10:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Tue, 16 Jun 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। टोल टैक्स देने के नाम पर जैदपुर थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर हंगामा व मारपीट करने के आरोपी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इकबाल को दबोचने का पुलिस दिखावा तो नहीं कर रही। वारदात के आठ दिन बीतने के बाद भी पुलिस खाली हाथ है। पुलिस अधिकारी भले ही इकबाल की गिरफ्तारी के लिए सार्थक प्रयास किए जाने की बात कह रही पर आरोपी के आगे पुलिस टीमें पस्त नजर आ रही है।

बताते चले कि जैदपुर थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा पर फायरिंग व जानलेवा हमले के फरार तीन आरोपियों में लखनऊ के नक्खास निवासी पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इकबाल व उनके गनर मोहम्मद आबिद और निजी पीएसओ समर बहादुर सिंह की अभी तक पुलिस को तलाश है। पुलिस द्वारा इन सभी का पता लगाने के लिए लखनऊ समेत कई अन्य जिलों में भी छापेमारी करने का दावा किया जा रहा है। इन आरोपियों को पकड़ने के लिए एसपी ने पुलिस की आठ टीमें लगाई है, लेकिन उसके बावजूद पुलिस की यह सभी टीमें आरोपियों को तलाशने में फेल साबित हो रही है। इकबाल किस शहर में है इस बारे में भी पुलिस कुछ पता न होने की बात कहती नजर आ रही है।

विज्ञापन

रेंज रोवर खरीद में नया मोड़, चचेरे भाई के खरीदी थी गाड़ी

गुड़गांव गई पुलिस की एक टीम इकबाल की रेंज रोवर के पेपर चेक करने में जुटी हुई है। पुलिस सूत्रों की माने तो वहां पर पुलिस ने जो पड़ताल की है उसमें यह पता चला है कि इकबाल रेंज रोवर के तीसरे खरीददार हैं और इसको उसने अपने एक चचेरे भाई के नाम पर खरीदा था। मंत्री ने भले ही यह कार अपने भाई के नाम खरीदा हो पर इसका पंजीकरण अभी तक पुरानी कंपनी के नाम ही है। अब पुलिस इन तमाम बातों के बारे में जांच पड़ताल करने की बात कह रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्की हासिल करने की तैयारी

पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री इकबाल के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद पुलिस अब मंत्री के खिलाफ 82-83 की कार्रवाई की तैयारी शुरू किए जाने की बात पुलिस कह रही है। एएसपी शफीक अहमद का कहना है कि फिलहाल तो आरोपियों की तलाश की जा रही है पर यदि कोई आरोपी पकड़ में नहीं आता है तो अब सभी आधार मजबूत कर आरोपियों के खिलाफ 82-83 की कार्रवाई किए जाने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया जाएगा।

टोल प्लाजा विवाद मामले में आरोपी इकबाल व दो अन्य की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीमें अपना काम कर रही है। इस मामले में कई बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही है। अभी तीनों आरोपी पकड़ में नहीं आ सके हैं।

- अब्दुुल हमीद, एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed