फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Encroachment drive in Kanshiram colony

कांशीराम कालोनी से 229  अवैैध कब्जेदारों को हटाया

Sun, 19 Aug 2018 10:35 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Sun, 19 Aug 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
Encroachment drive in Kanshiram colony
लोगों को परेशानी - फोटो : Amarujala

कांशीराम कालोनी में अवैध रूप से रह रहे लोगों से आवास खाली कराए जा रहे हैं। अब तक करीब 229 अवैध कब्जेदारों से यह आवास खाली कराए जा चुके हैं। इसके अलावा यहां काबिज 67 लोगों को एक सप्ताह में आवास खाली करने का आदेश दिया गया है।  

विज्ञापन



जिलाधिकारी उदयभानु त्रिपाठी ने कांशीराम कालोनी में काबिज लोगों के खिलाफ कार्रवाई कर आवास खाली कराने के आदेश दिए थे। जांच के दौरान पाया गया था कि करीब 296 लोग अवैध तरीके से बिना आवंटन के आवासों पर कब्जा करके रह रहे हैं। सभी को आवास खाली करने का नोटिस दिया गया था। इसके बाद भी आवास खाली नहीं किए जा रहे थे।  जिन पात्र लोगों ने आवेदन किया है उसकी जांच नहीं हो पा रही थी। जिलाधिकारी ने एसडीएम सदर को काबिज लोगों से आवास खाली कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


रविवार को तहसीलदार सदर सीपी पाठक और ईओ संगीता देवी के नेतृत्व में पहुंची नायब तहसीलदार मनीष त्रिपाठी, सुशील प्रताप और पुलिस की टीम ने अवैध काबिज करीब 229 लोगों से आवास खाली कराए गए। इस दौरान 67 लोग ऐसे पाए गए जो तत्काल में आवास खाली करने की स्थिति में नहीं है। ऐसे लोगों को एक सप्ताह का समय दिया गया है इसके बाद भी यदि आवास खाली नहीं किए जाते हैं तो कार्रवाई करते हुए आवास खाली कराए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed