फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Due to the shot fired at the young man's love affair

प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर दागी गोली

Tue, 21 Jul 2015 10:45 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
प्रेम प्रसंग के चक्कर में मंगलवार रात कुछ लोगाें ने एक युवक को गोली मार दी। ताबड़तोड़ की गई तीन फायरिंग से आसपास इलाके में दहशत फैल गई। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सीएचसी मेें भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस युवक से बयान लेने के साथ ही मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के छंदवल गांव निवासी मित्तल वर्मा (22) पुत्र कीढ़ीलाल मंगलवार रात करीब 9.30 बजे किसी काम से गांव के बाहर गया था। तभी वहां पहले से ही घात लगाए बैठे कुन्नी, योगेेंद्र सिंह आदि ने युवक पर तमंचे से फायरिंग शुरू कर दिया। लगातार की गई तीन फायरिंग से युवक के एक गोली पैर में लगी है। गोली चलने की आवाज सुनकर गांव में जहां हड़कंप मच गया। वहीं, मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। ग्रामीणों के मुताबिक हमलावरों के परिवार की एक युवती से पीड़ित युवक का प्रेम प्रसंग था जिसके चलते उस पर जानलेवा हमला किया गया है। घायल युवक मित्तल ने भी पुलिस को यह बातें अपने बयान में बताई है। कोतवाल डीसी मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed