फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Due to fog concluding seven vehicles, 21 injured

कोहरे के चलते भिड़े सात वाहन, 21 घायल

Sun, 06 Dec 2015 10:04 PM IST
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 06 Dec 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे अथॉरिटी द्वारा टोल टैक्स के नाम पर प्रतिदिन लाखों रुपये वसूले जा रहे हैं, लेकिन वाहन चालकों समस्या दरकिनार की जा रही है जिसके चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। रविवार भोर पहले ही दिन पड़े घने कोहरे ने अपना रूप दिखाया। हाईवे पर कोहरे के चलते सात वाहन आपस में टकरा गए। एक के बाद एक हुई दुर्घटना में 21 लोग घायल हो गए। सात लोगों को पुलिस ने सीएचसी में भर्ती कराया। जबकि अन्य घायलों को जिला अस्पताल में इलाज कराया गया है। सीएचसी से भी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन

 
रविवार भोर घने कोहरे के  कारण बिहार से धान लादकर हरियाणा जा रही कंटेनर ट्रक रामनसेहीघाट कोतवाली क्षेत्र में हाईवे के बोर्ड से टकराते हुए पलट गया। इस हादसे में मुजफ्फरनगर निवासी चालक जितेंद्र कुमार व खलासी सुभाष घायल हो गए। इस ट्रक के पलटने से लदी धान की बोरियां हाइवे पर फैल गयी। इसके बाद इसी ट्रक में टकराने के बाद एक बोलेरो पलट गयी। इसमें सवार सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पुलिस ने एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


इस दुर्घटना के बाद हाइवे पर जाम लग गया। पुलिस ने दुर्घटना के बाद दो ट्रकों को रोका ही था कि गोदरेज कंपनी का सामान लेकर मुंबई जा रही ट्रक बसपा की रैली में साथियों संग शामिल होने जा रहे संतकबीरनगर के रहने वाले मुफलिसपुर थाना महोली निवासी व घनघटा विधानसभा से घोषित बसपा प्रत्याशी नीलमणि पुत्र अमरनाथ की स्कोर्पियो जा भिड़ी। इसमें सवार निवासी जयराम पट्टी सुनील कुमार पुत्र शिव कुमार, चूड़ी खरोस निवासी सिराज अहमद पुत्र मियाज अहमद, पुरडिया खलीलाबाद निवासी कुलदीप मणि मिश्र, पुखरिया थाना दुधारा निवासी अख्तर खां पुत्र हाजीयार गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इन घायलों को सीएचसी व अन्य को जिला अस्पताल भेजा। इसमें से घायल निकल भी नहीं पाये थे कि पीछे से आ रहे ट्रक ने र्स्कापियो में जोरदार टक्कर मार दी। इसके बाद वाहन के  घायलों को अस्पताल भेज पुलिस हाइवे से वाहनों को हटवाने के लिए क्रेन आने का इंतजार कर ही रही थी कि तभी फैजाबाद की ओर से आ रही ऑल्टो कार को लोगों ने तेज आवाज लगाते हुए रोकने का प्रयास किया।

जब तक ड्राइवर कुछ समझ पाता कि कार दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो से जा भिड़ी। इसमें सवार कार चालक बिछिया  रेलवे कालोनी गोरखपुर निवासी मनोज कुमार गौतम पुत्र रामप्रीती, देवानंद श्रीवास्तव पुत्र बालमुकुंद निवासी मकान नंबर 683 डी विष्णुपुरम बसंतपुर गोरखपुर सहित एक पुरुष व दो महिलाएं भी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने इनको भी इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया।

 सूचना के बाद भी क्रेन के न पहुंचने के बाद पुलिस ने कोहरा को देखते हुए भिड़ रहे वाहनों के चलते हाईवे पर ताला मोड़ से डाइवर्जन करा दिया। काफी देर बाद हाइवे पेट्रोलिंग वाहन व क्रेन मौके पर पहुंचे जिससे क्षतिग्रस्त वाहनों को हाइवे से पुलिस ने हटवाया। कोतवाल रामसनेहीघाट जेएल सोनकर ने बताया कि इन हादसों में करीब 21 लोग घायल हुए है। घायलों में ज्यादातर लोग अपना अपना इलाज कराने के बाद घर वापस लौट गए है।

सौ किलोमीटर के रेंज में दो टोल टैक्स, व्यवस्था जीरो
नेशनल हाईवे पर बाराबंकी व फैजाबाद के बीच करीब सौ किलोमीटर दूरी के बीच दो टोल टैक्स बैरियर बनाए गए है। यहां पर लोगों को आए दिन टोल देकर ही निकलना पड़ता है। भले ही यहां से लाखों रुपये टोल टैक्स लिया जाता हो लेकिन इसके बावजूद हाईवे पर व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। हाईवे पर न तो सही तरीके से मार्ग संकेतक लगे है और न ही रात में कोहरे से बचाव के लिए वाहन चालकों के लिए कोई व्यवस्था ही की गई हैै।

मवेशी भी आते चपेट में
हाईवे पर आए दिन होने वाले सड़क हादसों में जहां लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। वहीं इसके चलते मवेशी भी मरते है। कई बार तो हाईवे पर मवेशी मरने के बाद वाहन उसके शव से ही टकरा कर हादसे का शिकार हो जाते है। हाईवे पर कोई भी इस तरह की व्यवस्था नहीं की गई है जिससे राहगीरों को तत्काल राहत मिल सके। सूचना देने के बाद भी इन मवेशियों को हाइवे से हटाया नहीं जाता है।

हादसे के घंटों बाद पहुंचती है एंबुलेंस व क्रेन
हाईवे पर होने वाले हादसों के दौरान बचाव के लिए एनएचआई द्वारा जगह जगह पर अपना इमरजेंसी फोन नंबर लिखाया गया हैै, लेकिन यदि कहीं कोई बड़ा हादसा हो जाए तो घंटों तक न तो एनएचआई की क्रेन मौके पर जाती है और न ही एंबुलेंस। रविवार सुबह भी रामसनेहीघाट के पास हुए हादसे में यदि क्रेन समय पर पहुंच जाती तो शायद इतने वाहन आपस में न टकराते।


हाईवे पर वाहन चालकों की सुविधाओं के लिए कई स्थानों पर संकेतक लगवाए गए हैं। इसके अलावा टोल प्लॉजा पर एंबुलेंस की सुविधा रहती है। जगह-जगह पर टोल फ्री नंबर भी लिखाए गए हैं। इसके अलावा भी जो समस्याएं है उनके निराकरण के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। कोहरे से वाहन चालकों को किस तरह से सजग किया जाए इसके भी प्रयास चल रहे हैं।

- सत्यनरायन अंगलूरी, पीएनसी हेड, एनएचआई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed