{"_id":"1d3e067eb2f37544211f2c671812b94e","slug":"dip-into-the-pool-of-young-men-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालाब में डूबकर युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तालाब में डूबकर युवक की मौत
बाराबंकी/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जियारत करने आए एक जायरीन तालाब में नहाते समय डूब गया। किशोर को किसी तरह बाहर निकालकर आनन फानन में उसे सीएसची भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अंबेडकर नगर जिले का निवासी बताया जा रहा है।
देवा कोतवाली क्षेत्र में हाजी वारिस अली शाह की मजार पर दो दिन पूर्व जियारत के लिए अपने परिवार के साथ आया अंबेडकर नगर का वसीम अहमद (15) पुत्र फितूर दादा मियां की मजार के पीछे बने तालाब में शुक्रवार को नहाने गया था। नहाते समय किशोर गहराई में जाने पर डूब गया। तालाब में नहा रहे अन्य लोगों ने देखा तो उसे बाहर निकालकर सीएचसी देवा ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक के पिता फितूर ने बताया कि वह दो दिन पूर्व अपनी पत्नी व बेटे के साथ मजार पर जियारत करने आए थे। कोतवाल मनोज कुमार पंत ने बताया कि गहराई में जाने से किशोर की डूबने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।