फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   dead woman showed up alive by lekhpal

लेखपाल ने जिंदा महिला को दिखाया मृत

Thu, 25 Jun 2015 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 25 Jun 2015 11:03 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

बाराबंकी। विकास खंड निंदूरा के ग्राम बैना टीकाहार में विधवा पेंशन के लिए कराए गए सर्वे में गांव के लेखपाल ने एक जीवित महिला को मृत दिखा दिया। लेखपाल की लापरवाही के चलते विधवा की पेंशन बंद हो गई। साथ ही उसकी अचल संपत्ति को हड़पे जाने का खतरा भी बढ़ गया है। पीड़ित विधवा तहसीलदार से लेकर जिलाधिकारी तक अपने जीवित होने का प्रमाण मांग रही है, लेकिन प्रशासन भी इस मामले में पूरी तरह से बेपरवाह बना है। पिछले छह माह से अधिकारियों के चक्कर लगा रही पीड़िता ने बृहस्पतिवार को एडीएम से मिल कर अपनी समस्या बताई।

विकास खंड निंदूरा के ग्राम बैनाटीकाहार निवासी रामावती के पति रामसुराजी की मौत काफी पहले ही हो गई थी। निर्धन होने के चलते उसके भरण पोषण के लिए ग्राम प्रधान ने रामावती के पात्र होने पर उसे विधवा पेंशन योजना का लाभ दिला दिया था। पीड़िता रामावती ने बताया कि उसे पेंशन भी मिल रही थी। एक साल पहले कराए गए सर्वे में हलका लेखपाल महेश ने रामवती को ही मृत दिखा कर इसकी रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी जिस पर उसे मिलने वाली विधवा पेंशन बंद हो गई। पीड़िता रामावती ने बताया कि उसके दो नाबालिग बच्चे हैं। पेंशन मिलने से कुछ सहारा था, लेकिन अब पेंशन भी बंद हो जाने से पूरा परिवार भुखमरी की कगार पर पहुंच गया है। लापरवाह लेखपाल की इस करतूत के चलते बेवा अपने जीवित होने का प्रमाण पाने के लिए तहसीलदार से लेकर जिलाधिकारी कार्यालय तक चक्कर लगा रही है। अधिकारियों से यह बता रही है कि हुजूर मैं जिंदा हूं, लेकिन अधिकारी हैं कि पीड़िता की फरियाद सुनने तक को तैयार नहीं हैं। बृहस्पतिवार को पीड़ित रामावती ने एडीएम से मिलकर अपनी समस्याएं बताई। लापरवाह लेखपाल महेश की इस करतूत के चलते रामावती की अचल संपत्ति (खेत) के हड़पे जाने का भी खतरा है।

विज्ञापन

महिला का बयान दर्ज कर लिया गया है। विभाग में जमा की गई रिपोर्ट भी निकलवा ली गई है। रिपोर्ट व महिला के बयान को अटैच कर एसडीएम फतेहपुर को रिपोर्ट भेज दी गई। मामले के सत्यापन के निर्देेश एसडीएम फतेहपुर को दिए गए हैं। सोमवार को पीड़ित महिला को एसडीएम से मिलने के लिए कहा गया है। यह वही महिला हैं जिसे मृत बताया गया है इसका सत्यापन होने के बाद रिपोर्ट तैयार करने वाले कर्मचारी के खिलाफ जांच कराकर विभागीय व दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

- हरिकेश चौरसिया, अपर जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed