फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   Dead body crime

प्रधानाध्यापक की हत्या कर फेंका शव

Thu, 24 Mar 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी
अमर उजाला ब्यूरो/बाराबंकी Updated Thu, 24 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Dead body crime
प्रधानाध्यापक का शव मिलने पर लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
एक प्रधानाध्यपक की हत्याकर उसका शव नहर में फेंक दिया। शिक्षक तीन माह से लापता था। उसका शव गांव से कुछ दूरी पर नहर में पड़ा मिला। बृहस्पतिवार को शिक्षक का शव मिलने की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन


मृतक के पुत्र ने पिता की हत्या करने के बाद शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले में शिक्षक की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल करने के बाद कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन


टिकैनगर थाना क्षेत्र के गुरौली गांव निवासी साहबसरन वर्मा (55) दरियाबाद ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय नगौरा के प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। 31 दिसंबर 2015 से शिक्षक साहबसरन अचानक लापता हो गए थे। परिवारीजनों ने काफी तलाश के बाद शिक्षक की गुमशुदगी की रिपोर्ट टिकैतनगर थाने में दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के पुत्र अखिलेश वर्मा ने पुलिस को तहरीर देकर पिता की हत्या होने की आशंका भी जताई थी। जिसके करीब तीन महीने बाद बृहस्पतिवार को टिकैनगर क्षेत्र के जटहा गांव के पास शारदा सहायक नहर में शिक्षक का शव मिला है।


पुलिस ने जानकारी पर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच पड़ताल शुरू की है। पुत्र अखिलेश का कहना है कि उसके पिता की हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed